दावल शाह दुल्हा र.अ. का सालाना उर्स 18 दिसम्बर को, तैयारीया जोरों पर
सांचौर(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय से मात्र 5 कि.मी. की दुरी पर स्थित गाँव-अगार में हजरत दावलशाह दुल्हा र.अ. का उर्स मुबारक 18 दिसम्बर को मनाया जाएगा। जिसको लेकर दरगाह इन्तेजामिया कमेटी के सदर निसार खॉ दईया ने बताया के दरगाह शरीफ को रंग बिरंगी लाईटो से सजाया गया। दरगाह को डेकोरेशन कर सवांरा गया। एक दिवसीय उर्स मुबारक को लेकर तैयारीयां पूरी कर दी है, लंगर का भी इंतजाम किया गया है। वहीं बाद नमाजे असर दारूल उलुम फैजै सरवरी पीर की जाल के तुलेबाओं द्वारा कुरान-ख्वानी होगी, बाद नमाजे ईशा मुकर्रीर हजरत अल्लामा अल्हाज मौलाना मोहम्मद इस्माईल अकबरी दारूल उलुम फैजे सरवरी पीर की जाल, एवं मौलाना मोहम्मद आरिफ़ साहब शाही जामा मस्जिद पेश ईमाम, कारी मोहम्मद ईरफान साहब, मौलाना आकिल अगार दीगर उलेमा ए इकराम की ईमान अफरोज तकरीर होगी। संदल की रस्म अदा होगी आखिर फातेहा कुल शरीफ होगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
