रकमा में मोहम्मद कामिल मुख्य कोषाध्यक्ष नियुक्त
मोहम्मद कामिल पंचायत राज विभाग में सेवारत
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसियेशन (रकमा) ने संगठन को और मज़बूत करने के लिए मुख्य प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्त अधिकारी का परिचय
मोहम्मद कामिल पंचायत राज विभाग, शासन सचिवालय, जयपुर में कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में मोहम्मद कामिल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे ईमानदारी से अपनी श्रेष्ठतम सेवाएं देते हैं और कई कर्मचारियों के कामों को तवज्जो के साथ अंजाम देते हैं।
संगठन में भूमिका और नियुक्ति
मोहम्मद कामिल शुरुआती दौर से ही रकमा के पिल्लर (स्तंभ) रहे हैं। संरक्षक जाहिद अली, अध्यक्ष अतीक अहमद और इमरान भाई ने मोहम्मद कामिल को दोबारा संगठनात्मक रूप से सक्रिय करने के लिए राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी ऐसोसियेशन में लाकर मुख्य प्रदेश कोषाध्यक्ष पद का दायित्व दिया, जिससे रकमा को मजबूती प्रदान की गई।
बधाई और आशा
संगठन की ओर से मोहम्मद कामिल को मुबारकबाद व बधाई दी गई है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि मोहम्मद कामिल पूर्व की भांति अपना श्रेष्ठ योगदान रकमा को देने का प्रयास करेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
