हुजूर स.अ. की हजरत अबूज़र र.अ. को वसीयतें और नसीहतें
ईमान और ज़िक्र की अहमियत
हज़रत अबूज़र र.अ. ने हुज़ूर स.अ. से फ़रमाया कि हुज़ूर स.अ. मुझे वसियत कीजिए। आप स.अ. ने फ़रमाया:
- अल्लाह से डरते रहने की वसीयत करता हूँ, यही तेरे काम का सिर यानी खुलासा है।
- तिलावत कुरान और अल्लाह के ज़िक्र में मशगूल रह, वो तेरे लिए आसमानों में ज़िक्र का और ज़मीन में नूर का बाइस होगा।
जीवन शैली और व्यवहार पर वसीयतें
जब हज़रत अबूज़र र.अ. ने और ज़्यादा वसीयतें तलब कीं, तो आप स.अ. ने फ़रमाया:
- ज्यादा हंसी से बच: वो दिल को मुर्दा कर देती है और चेहरे का नूर दूर कर देती है।
- जिहाद में मशगूल रह: मेरी उम्मत की रहबानियत (दरवेशी) यही है।
- ज़ुबान बंद रखा कर: सिवाय भली बात कहने के, इससे शैतान भाग जाएगा और दीनी कामों में बड़ी ताइद (मदद) होगी।
सामाजिक और नैतिक शिक्षाएँ
- निचले दर्जे के लोगों को देखना: अपने से नीचे के दर्जे के लोगों को देखकर और अपने से आला दर्जे के लोगों पर नज़रें न डाल। इससे तेरे दिल में खुदा की नेमतों की अज़मत होगी।
- मिस्कीनों से मोहब्बत: मिसकीनों से मोहब्बत रख और उनके साथ बैठ, इससे तुझे खुदा की रहमतें बहुत बड़ी मालूम होंगी।
- क़राबतदारों से मिला रह: गो वो तुझ से न मिलें।
- हक गोई (सत्य बोलना) कर: गो वो किसी को कड़वी लगे।
- मज़म्मत का ख़ौफ़ न कर: अल्लाह तआला के बारे में मलामत करने वाले की मलामत का ख़ौफ़ न कर।
- अपने ऐबों पर नज़र: अपने ऐबों पर नज़र डाल, दूसरों की ऐब गीरी से बाज़ आ जा।
हज़रत अबूज़र र.अ. को अंतिम नसीहत
हुज़ूर स.अ. ने हज़रत अबूज़र र.अ. के सीने पर अपना हाथ रखकर फ़रमाया:
“ए अबूज़र! तदबीर के बराबर कोई अकलमंदी नहीं और हराम से रुक जाने के बराबर कोई परहेज़गारी नहीं और अच्छे अखलाक जैसे कोई नसब (असल) नहीं।” (तफ़सीर इब्ने कसीर)
अल्लाह तआला से यह दुआ है कि अल्लाह हम सबको प्यारे नबी स.अ. की अबूज़र र.अ. को की गई वसीयतों और नसीहतों पर ज़्यादा से ज़्यादा अपनी ज़िंदगी में अमल करने की तौफीक अता फ़रमाये, ताकि हमारी आखिरत की ज़िंदगी बेहतर हो सके। आमीन।
(हबीबुल्ला, एडवोकेट, जवाहर नगर, जयपुर)
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
