Loading...

Madan Dilawar : राजस्थान बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में दो बार मौका, री-टोटलिंग बंद

जयपुर

"Rajasthan Board Exam 2025 | साल में दो बार बोर्ड परीक्षा की घोषणा | Madan Dilawar Education News | RBSE Ajmer Update"

Follow us

Share

जयपुर। राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने घोषणा की है कि अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। इसके साथ ही री-टोटलिंग व्यवस्था बंद कर दी गई है, अब री-चेकिंग प्रणाली लागू होगी। दिलावर की इस घोषणा ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। दिलावर ने कहा कि अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा ली जाएगी, लेकिन प्रथम बोर्ड परीक्षा में विद्याथिर्यों को सम्मिलित होना अनिवार्य होगा।

 

मदन दिलावर की बड़ी घोषणा: साल में दो बार बोर्ड परीक्षा

कोटा में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नई व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप होगी। उन्होंने बताया, अब विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में दो अवसर मिलेंगे। सभी छात्रों के लिए पहली परीक्षा अनिवार्य होगी, जबकि पास छात्र अपनी परफॉर्मेंस सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे।

 

फेल छात्रों को भी मिलेगा दूसरा मौका

दिलावर ने स्पष्ट किया कि पूरक योग्य घोषित विद्यार्थियों को भी तीन विषयों में सुधार का मौका दिया जाएगा। अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में फेल होता है, तो वह दूसरे अवसर की परीक्षा में अपने फेल विषयों में सुधार कर सकेगा। हालांकि, यदि छात्र दूसरी परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण रहता है, तो उसे अगले शैक्षणिक सत्र की मुख्य परीक्षा (फरवरी में) का इंतजार करना होगा।

 

फरवरी-मार्च और मई-जून में होंगी परीक्षाएं

शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी-

मुख्य परीक्षा: फरवरी-मार्च में

द्वितीय अवसर परीक्षा: मई-जून में

दोनों परीक्षाएं समान पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी। अध्ययन और परीक्षा योजना समान रहेगी। दिलावर ने कहा, ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट्स सिद्धांत लागू रहेगा-दोनों में से बेहतर अंक ही अंतिम परिणाम में मान्य होंगे।’

 

केवल प्रमाणित कारण पर ही मिलेगा दूसरा अवसर

मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को सक्षम अधिकारी या जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र दिखाने पर ही दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा शुल्क मुख्य परीक्षा के समान रहेगा।

 

री-टोटलिंग नहीं, अब होगी पूरी कॉपी की री-चेकिंग

मदन दिलावर ने कहा, अब बोर्ड परीक्षा में री-टोटलिंग नहीं होगी। पहले केवल नंबर जोड़े जाते थे, लेकिन अब पूरी उत्तर पुस्तिका दोबारा जांची जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में छात्र के अंक बढ़ते हैं तो उन्हें बढ़ाया जाएगा और यदि घटते हैं तो कम भी किए जा सकते हैं। यह नया कदम पारदर्शिता और निष्पक्ष मूल्यांकन की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

 

नया सिस्टम कब से लागू होगा?

शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह नई परीक्षा प्रणाली अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। इस बदलाव से विद्यार्थियों को अपनी परफॉर्मेंस सुधारने के दो मौके मिलेंगे और मूल्यांकन प्रक्रिया और भी अधिक सटीक और विश्वसनीय बनेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।