पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से स्मैक बेचते महिला नेहा कुरैशी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार महिला के कब्जे से 06 ग्राम 45 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व बिकी राशि ₹2,900 रुपये किये जप्त
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने जानकारी देते हुये बताया 30 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार जिला जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों व बेचने वालों, व नशा करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत समस्त थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम का गठन
जिस पर कार्यवाही करने हेतु:
- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS)
- सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर सुश्री लक्ष्मी सुधार (RPS) के निर्देशानुसार व अरूण कुमार (पु.नि.) पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर एवं बन्ना लाल (उ.नि.) प्रभारी जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व के संयुक्त नेतृत्व मे जिला विशेष टीम व पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर की संयुक्त टीम गठित की गई।
गिरफ्तारी और बरामदगी
गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों व स्मैक सप्लाई करने व बेचने वालों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुऐ अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने वाले के खिलाफ पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर ईलाके में कार्यवाही करते हुये महिला नेहा कुरैशी पत्नी आर्यन उर्फ अशोक (उम्र 23 साल) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का पता
- निवासी मकान नं. 477, मस्जिद वाली गली, कच्ची बस्ती आजाद नगर, जवाहर नगर बाईपास रोड़, पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर पूर्व।
बरामदगी
- आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 06 ग्राम 45 मिलीग्राम।
- बिक्री राशि ₹2,900 रुपये।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर में मुकदमा नं. 256/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।
पूछताछ और खुलासा
गिरफ्तार आरोपी नेहा कुरैशी ने पूछताछ में बताया कि:
- वह 20-25 दिन से स्मैक का काम करने लगी है।
- वह स्मैक को बेचने वालों से ₹3 हज़ार से ₹4 हज़ार प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदती है।
- वह छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर ₹300 प्रति टोकन के हिसाब से बेचती है।
- वह रोज 20 से 30 टोकन प्रति दिन बेच देती है।
आरोपी से अनुसंधान हेतु पुलिस थाना जामड़ोली में पूछताछ जारी है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
