Loading...

ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ राजस्थान की बैठक आयोजित

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ राजस्थान के राज्य सम्मेलन करने के लिए 2 नवम्बर 2025 को कुमारानंद हॉल, हथरोई गढी, विधायक पुरी थाने के पीछे, जयपुर में अयाज खान की अध्यक्षता में मीटिंग हुई।

बैठक की मुख्य बातें

  • संस्था के राज्य महासचिव नईमुद्दीन आकिल ने संस्था द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
  • अधिवक्तागण इकरामउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद शमीम ने तंजीम के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने एवं वर्तमान समस्या S.I.R. पर कार्य किए जाने के लिए सुझाव दिये।
  • राज्य कोषाध्यक्ष गुफरान खान ने तंजीम को राज्य में सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक फंड इकट्ठा करने हेतु सभी से तन मन धन से सहयोग का आव्हान किया।

अभियान और संगठनात्मक संकल्प

  • जयपुर शहर के मुदब्बिर खान, मोहम्मद नाजिर, मोहम्मद नसीम, तसववुर खान, मोहम्मद आरिफ, शेख इकबाल कुरैशी, तनवीर अहमद ने नशा विरोधी अभियान चलाने का संकल्प लिया।
  • सवाई माधोपुर अध्यक्ष सलीम खान ने सम्मेलन से पूर्व सदस्यता बढ़ाने की शपथ ली।

कई जिलों से प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

आगामी योजना

  • दिसंबर माह में नवीन कार्यकारिणी का गठन करना तय किया गया।
  • सम्मेलन दिनांक की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष / महासचिव से राय कर घोषित की जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।