Loading...

आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए – खड़गे

जयपुर

Follow us

Share

खड़गे ने देश में कानून व्यवस्था की समस्याओं का मुख्य कारण आरएसएस को बताया

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरएसएस पर हमला बोला। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था की समस्याओं का मुख्य कारण आरएसएस को बताया।

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह वास्तव में सरदार पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। खड़गे ने स्पष्ट कहा मेरी निजी राय में आरएसएस पर बैन लगाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया यह संगठन सांप्रदायिक उत्तेजना फैलाता है, जो देश की एकता के लिए खतरा है।

खड़गे दिनों दिन कांग्रेस और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरह आरएसएस पर हमलावर होते जा रहे हैं। खड़गे आरएसएस पर तीखे हमले करने से कहीं भी नहीं चूकते हैं।

सरदार पटेल का हवाला

खड़गे ने 18 जुलाई 1948 के सरदार पटेल के एक पत्र का जिक्र किया, जिसमें पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखा था कि:

  • RSS ने ऐसा माहौल बनाया था, जिसके कारण महात्मा गांधी की हत्या हुई।
  • पटेल ने RSS के विचारों को “जहर से भरा” बताया था और स्वयं ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया था
  • खड़गे ने कहा कि पटेल ने RSS को कभी बर्दाश्त नहीं किया, जबकि BJP इसे अपना बताती है।

भाजपा पर हमला

खड़गे ने भाजपा को पटेल के विचारों का अपमान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह पटेल को याद करते हैं, लेकिन उनके विचारों को लागू नहीं करते। साथ ही, NCERT की किताबों से गांधी, गोडसे, RSS और 2002 गुजरात दंगों से जुड़े तथ्यों को हटाने का जिक्र कर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए।

कांग्रेस का पक्ष

खड़गे ने जोर देकर कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के ही थे और नेहरू-पटेल के बीच गहरे संबंध थे। भाजपा का नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करने का प्रयास ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ना है।

हर बैन के बाद मजबूत हुआ आरएसएस – होसबाले

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखा पलटवार किया है।

  • होसबाले ने कहा कि आरएसएस पर जब-जब प्रतिबंध लगाया गया, संगठन और अधिक निखरके सामने आया।
  • उन्होंने कहा, “अगर कोई चौथी बार भी कोशिश करना चाहता है तो हम तैयार हैं।”
  • होसबाले शनिवार को जबलपुर में एक कार्यक्रम के बाद बात कर रहे थे।
  • उन्होंने कहा था कि जो लोग संघ पर बैन की बात कर रहे हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि आखिर इसका क्या कारण है?
  • संघ का कार्य समाज को जोड़ना और देश-भक्ति की भावना को मजबूत करना है।
  • इतिहास गवाह है कि हर प्रतिबंध के बाद संघ का जनाधार और विश्वास बढ़ा है

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।