Loading...

अमित शाह और योगी ने रघुनाथपुर को बनाया हॉट

जयपुर

Follow us

Share

सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद और बहुचर्चित डॉन शाहबुद्दीन के पुत्र ओसामा साहेब चुनाव मैदान में है।

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का 6 नवंबर को चुनाव होना है। जैसे-जैसे चुनाव तिथि नजदीक आ रही है चुनाव में तीव्रता, तीखापन एवं चमक-धमक बढ़ती जा रही है। बिहार में कुछ सीट काफी चर्चित हो रही है।

जिसमें से एक सीट है सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट। इस विधानसभा सीट की अहमियत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भाजपा के चाणक्य और देश के गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी यहां जाकर प्रचार कर चुके हैं।

भाजपा का रुख

अमित शाह और योगी ने लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने डॉन शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट देकर बिहार की सुरक्षा को खतरे में डाला हैं। योगी ने कहा कि ओसामा का नाम ही ऐसा है जो सब कुछ बताता है। भाजपा ने इस सीट को बहुत अहमियत दे रखी है।

ओसामा साहेब की स्थिति

दूसरी तरफ डॉन और चार बार के सांसद शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब के पक्ष में हिंदू-मुस्लिम समुदाय का अच्छा समर्थन के संकेत मिल रहे हैं।

शाहबुद्दीन का प्रभाव

डॉन शाहबुद्दीन को सीवान की गरीब जनता का मसीहा कहा जाता था।

  • शाहबुद्दीन के समय क्षेत्र का बड़े से बड़ा डॉक्टर फ़ीस के 50 रूपये से ज्यादा नहीं ले सकता था।
  • सरकारी ऑफिसों में गरीबों और मजदूरों का काम सरकारी कर्मचारी और अधिकारी नहीं रोकते थे
  • शहाबुद्दीन के समय सीवान जिले में काफी विकास कार्य हुए थे।

लेकिन भाजपा ने इस चुनाव को हिंदू मुस्लिम करने के साथ-साथ सुरक्षा से भी जोड़ दिया है।

राजद का बचाव

राजद के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एक चुनावी सभा में कहां कि ओसामा मेरा सगे भाई जैसा है। अमितशाह और योगी का ऊल जलूल बोलना ठीक नहीं है।

परिणाम की प्रतीक्षा

बिहार की इस चर्चित सीट का क्या रिजल्ट रहेगा यह तो 14 नवंबर को ही पता चल पाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।