कांग्रेस को फायदा मिलेगा क्रिकेटर अजरुद्दीन को मंत्री बनाकर !
जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव से पहले तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद मोहम्मद अजरुद्दीन को केबीनेट मंत्री बनाया है। कांग्रेस को मोहम्मद अजरुद्दीन को राज्य सरकार में केबीनेट मंत्री बनाने का कितना फायदा मिलेगा, यह अभी नहीं पता लगेगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी की मंशा है कि तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट और बिहार विधानसभा चुनाव में मोहम्मद अजरुद्दीन की ब्रांड वैल्यू का फायदा उठाया जाए। वैसे तेलंगाना में पिछले विधानसभा चुनाव में अजरुद्दीन करीब 16 हजार मतो से चुनाव हार गए थे। फिर भी क्रिकेटर अजरुद्दीन की तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में अच्छी ब्रांड वैल्यू है। कांग्रेस जानती है कि जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर एक लाख मुस्लिम मतदाता है। यहां मुस्लिम कांग्रेस का वोट बैंक नहीं है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव चुनाव लड़ रहे हैं। यदि मुसलमानों का कांग्रेस को समर्थन मिल गया तो कांग्रेस यह उपचुनाव आसानी से जीत सकती हैं। कांग्रेस ने क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन को कैबिनेट मंत्री बनाकर मुसलमानों को सामाजिक एकता और विकास का संदेश दिया है। मंत्री बनने के बाद मोहम्मद अजरुद्दीन मंत्री के रूप में मुस्लिम समुदाय को सरकार के विकास कार्यों से जोड़ सकते हैं। दूसरी तरफ क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन बिहार विधानसभा चुनावों में संघनरूप से प्रचार कर सकते हैं। क्योंकि बिहार में मुसलमानों का बड़ा वोट बैंक है। यदि बिहार का मुसलमान क्रिकेटर और पूर्व सांसद मोहम्मद अजरुद्दीन से प्रभावित होता है तो कांग्रेस को चुनावी फायदा मिल सकता है। कांग्रेस बिहार में करीब 61 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन जितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतना चाहती है। दर्जनों सीटों पर मुस्लिमों की बहुलता है। यदि कांग्रेस बिहार में पहले से ज्यादा सीट जीतकर आती है तो कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव और देश की राजनीति में बड़ा फायदा मिल सकता है। कांग्रेस के पास देश में कोई प्रभावी मुस्लिम नेता नहीं बचे हैं जो पूरे देश में मुसलमानों पर प्रभाव रखते हो। इसलिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी से बिहार में बड़ी संख्या में चुनाव प्रचार करवा रही है। ऐसा लगता है कि तेलंगाना में मोहम्मद अजरुद्दीन को मजबूरी में मंत्री बनाया गया है। तेलंगाना में दो वर्ष से कांग्रेस सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं था। जबकि पहले बीआएस और अन्य पार्टियों में मुस्लिम मंत्री थे। तेलंगाना में 12 से 13 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता है। इसलिए मुस्लिम मतदाताओं को राजी रखना कांग्रेस की मजबूरी है। कांग्रेस ने क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन को राज्य में कैबिनेट मंत्री तो बना दिया है लेकिन उसको तेलंगाना विधानसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में कितना फायदा मिलेगा चुनाव के बाद ही पता लग पाएंगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
