गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का भव्य निःशुल्क वैवाहिक सम्मेलन सम्पन्न
सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गांव गवार, सांगानेर (जयपुर) में एक निःशुल्क वैवाहिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। समाज में एकता और संस्कारों को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
आचार्य श्री राजानंद शास्त्री के करकमलों से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री राजानंद शास्त्री के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में आचार्य श्री ने कहा —
“ब्राह्मणों की संस्थाएँ भले अनेक हों, पर हम सभी एक हैं। समाज की उन्नति के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।”
उन्होंने समाज की एकता, संस्कारों के संरक्षण और आपसी सहयोग पर विशेष बल दिया और आग्रह किया कि इस प्रकार के वैवाहिक सम्मेलन निरंतर आयोजित होते रहें, ताकि युवाओं को संस्कारित जीवनसाथी प्राप्त हो सके।
आचार्य श्री ने दिया पवित्र आशीर्वाद
आचार्य श्री ने आयोजन समिति को अयोध्या धाम और हनुमानगढ़ी मंदिर का प्रतीक स्वरूप भेट किया।
उन्होंने श्रीरामलला एवं हनुमानगढ़ी का दुपट्टा पहनाकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और प्रभु श्रीराम से सभी युगलों के सुखमय जीवन की कामना की।
मंच संचालन में बृजेश जोड़ली ने बटोरी सराहना
कार्यक्रम का मंच संचालन बृजेश जोड़ली ने अपने जोशिले और प्रभावशाली अंदाज़ में किया।
उनकी प्रस्तुति को उपस्थित समाजबंधुओं ने खूब सराहा और प्रशंसा की।
समाज के अनेक गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर अजमेर, किशनगढ़, बीकानेर, निवाई और टोंक रोड समितियों सहित विभिन्न स्थानों से समाजसेवी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में कुल 11 जोड़ों ने सहभागिता की और अपने जीवनसाथी चयन की दिशा में आगे बढ़े।
आयोजन समिति का कुशल संचालन
इस भव्य आयोजन की सफलता का श्रेय आयोजन समिति को जाता है —
अध्यक्ष: अरुण थावलया
मंत्री: अशोक गालरिया
कोषाध्यक्ष: अभिनन्दन एवं हनुमान
इनके कुशल मार्गदर्शन और समर्पण से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।
एकता और संस्कार का प्रतीक बना सम्मेलन
यह निःशुल्क वैवाहिक सम्मेलन समाज की एकता, संस्कार और सहयोग भावना का जीवंत प्रतीक बना।
समाजबंधुओं ने इस पहल को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया, ताकि समाज में संस्कार, सद्भाव और सहयोग की भावना और प्रगाढ़ हो सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
