सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का केडर कन्वेंशन कार्यक्रम आयोजित
मांगरोल (रॉयल पत्रिका)। अंता विधानसभा के मांगरोल कस्बे में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया SDPI का कैडर कन्वेंशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन, स्टेट जनरल सेकेट्री नदीम अख्तर, स्टेट ट्रज़रार ज़ाकिर रंगरेज़, स्टेज कमेटी मेंबर मुफ़्ती मोहम्मद उमर, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हाजी सलाम अंता, बारां ज़िला अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ अज्जू, ज़िला उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, नगर कमेटी मांगरोल अध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही अंता विधानसभा उप चुनाव में SDPI द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को समर्थन देने पर उनके लिए जी जान से जुट जाने की बात की गई। इस मौक़े पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुड़ा एव अंता विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के सुपुत्र ने भी आकर पार्टी कैडर्स से संवाद किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
