अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के सदस्य का किया स्वागत
मांगरोल (रॉयल पत्रिका)। शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 को स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ इंडिया (SIO) यूनिट मांगरोल के सदस्यों ने नेपाल में आयोजित हुई इंडो- नेपाल यूथ इंटरनेशन चैम्पियनशिप 2025 में भारत की पुरुष कबड्डी टीम को गोल्ड मेडल व फाइनल जीतने के उपलक्ष में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में मांगरोल निवासी करण आदित्य सिंह के घर जाकर उनका सम्मान किया गया। SIO की तरफ से उन्हें सम्मान चिन्ह पेश कर उनकी कामयाबी पर मुबारकबाद दी गई । उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे और इंसानियत के पैग़ाम को मज़बूत करने का ज़रिया है। और जब कभी भी और कही भी मेरी आवश्यकता हो तो आप मुझे याद कर सकते हो। इस मौक़े पर उन्हें यूथ फोरम, JIH मांगरोल की तरफ़ से “मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) सबके लिए” नामक किताब भी उन्हें भेंट की गई, ताकि पैग़म्बर-ए-इस्लाम की रहमत और इंसाफ़ पर आधारित तालीमात से वाकिफ़ियत बढ़ सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
