Loading...

धाबाई जी का खुर्रा में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा

जयपुर

Follow us

Share

-मकान में घुसकर की गई 35 लाख के जैवरो की चोरी की वारदात का खुलासा

-पुलिस ने कार्यवाही कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा आईपीएस ने बताया कि जयपुर उत्तर के थाना क्षेत्र मे चोरी, नकबजनी, लूट तथा वाहन चोरी की वारदातो मे शामिल अपराधियो की धरपकड व गिरफ्तारी हेतु सभी थानाधिकारियो को सादा वस्त्रो मे विशेष निगरानी दल गठित कर सतत निगरानी व आसूचना संकलन हेतु निर्देशित किया था। इसी अनुक्रम मे थाना माणकचौक में गठित निगरानी दल द्वारा थाना माणकचौक के क्षेत्र मे हुई नकबजनी की घटना का मौका मुआयना कर घटना के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे व अपराधियो के आने जाने के रास्तो पर निगरानी कर ईलाके मे हुई नकबजनी के आस पास के सीसीटीवी कैमरो को दिन-रात अथक प्रयास कर आसूचना संकलन कर वारदात करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण-

14 अक्टूबर 2025 को थाना माणकचौक पर परिवादी शेखर शुक्ला S/O मन मोहन शुक्ला उम्र 55 वर्ष जाति ब्राह्मण निवासी म.न. 105 ब्रह्मा मार्ग धाभाई जी का खुर्रा PS माणक चौक जयपुर ने दर्ज कराया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को सांय 7.30 बजे मे कार्यालय से घर लौटा और कपडे बदलने के लिये द्वितिय तल पर अपने रुप में जाना चाहा तो सिड्डियो का गेट अन्दर से बन्द पाया तो मे दुसरे गेट उपर गया तो पाया कमरे का गेट खुला पाया और गोदरेज की अलमारी खुली पायी और सामने बाथरुम की खिडकी टूटी पडी थी। गोदरेज की अलमारी देखने पर पाया कि उसमे रखा सोने का सारा सामान नहीं था। जिसमे एक सोने का हार, चार सोने की चूडिया, दो सोने के कडे, एक सोने की चैन और एक अंगुठी थी। 30 ग्राम सोने का टुकडा और 25000/- नकद थे कुल लगभग 25 तोला सोना (250GM) था इसके अलावा भी कोई सामान होगा तो मैं तसल्ली से देखकर बताऊंगा। वारदात के समय मेरे घरवाले (मम्मी एव पत्नि) प्रथम तल पर रसोई घर मे थी। आदि रिपोर्ट पर अभियोग दर्ज कर अनुसंधान व माल मुल्जिमान की तलाश शुरु की गई।

गठन पुलिस टीम-

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम डा. दुर्ग सिंह राजपुरोहित, सहायक पुलिस आयुक्त माणकचौक पीयुष कविया आरपीएस के निर्देशन मे व राकेश ख्यालिया थानाधिकारी पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर के नेतृत्व मे वृत्त माणकचौक की टीम का गठन किया जाकर घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज चैक कर आसुचना संकलन कर मुखबीर खास की सूचना पर नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण हाजा का माल मशरुका को बरामद करने में सफलता हासिल की।

घटना विवरण-

मुल्जिम रेहान नशे का आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए इस तरह कि वारदात करता है। वारदात करने से पूर्व मुल्जिम ने मकान की रैकी की तथा मौका पाकर मकान की खिडकी तोडकर मकान के अन्दर घुस गया तथा मकान में प्रवेश के अन्य रास्तो को बंद कर दिये। इसके बाद मकान में रखे कीमती सामान व ज्वैलरी को अपने साथ समेट कर मौके से फरार हो गया तथा एक स्थान पर चोरी के सामान को छुपा दिया एवं पुलिस से बचने के लिए इधर उधर घुमता रहा।

पुलिस कार्यवाही-

घटना होने के तुरन्त बाद पुलिस टीम का गठन किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की गई तथा अपराधी की पहचान हेतु लगभग 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो को चैक कर अपराधी को चिन्हित किया गया तथा गहन अनुसंधान किया गया। अपराधी के बारे मे सटीक व सही जानकारी हेतु मुखबीर खास मामुर किए गए तथा सादावस्त्रो मे पुलिस टीमो का गठन किया गया। कानि. राहुल न 8281 को प्राप्त आसूचना पर मुल्जिम को गिरफ्तार कर प्रकरण हाजा का माल मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।