एटीएम मशीन मे छेडछाड कर फर्जी तरीके से रूपये निकालने वाली गैंग का मास्टर माईण्ड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु गिरफ्तार
-वारदात मे प्रयुक्त एक थार कार व प्रयुक्त औजार जप्त, सोशल मीडिया व युटयूब आदि पर एटीएम मशीन से सम्बन्धित विडियो देखकर वारदातो को दिया अंजाम
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि 17 अक्टूबर 2025 को परिवादी अभिषेक गुप्ता शाखा प्रबन्धक एसबीआई बैंक आमेर रोड जयपुर द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की कि आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को हमारे बैंक में ग्राहको के द्वारा message आये व शिकायत प्राप्त हुई कि जलमहल पर लगा ATM जिसको हैंग कर व छेडखानी कर टैप चिपका कर MASTER चाबी से छेडछाड कर पैसे निकाल रहे है।
गठन पुलिस टीम का विवरण-
जयपुर शहर में एटीएम से हो रही विभिन्न तरह की वारदातो मे अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसफ आई.पी.एस. एंव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध जयपुर शहर मनीष अग्रवाल आई.पी.एस द्वारा जयपुर आयुक्तालय के समस्त थानाधिकारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान के निर्देशो की पालना में दुर्ग सिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव भोपाल सिंह भाटी आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन में राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व मे इन्द्राज सिंह सहायक उप निरीक्षक, कानि प्रदीप न. 9209, कानि उमेशचन्द न. 4876, कानि कानाराम न. 9033, कानि नफेसिंह न. 6038, कानि रतिराम न. 9200 की टीम गठित की गई। जिनके द्वारा पुलिस थाना आमेर के कानि प्रदीप न. 10797, कानि मनीष न. 8906, गिरधारी कानि. 9759 रमेश कानि.न. 12313 के सहयोग व तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तगण का लगातार पीछा कर अक्षय मीना उर्फ गुड्डु, ईशु मीणा, चित्रांश मीणा, राहुल मीणा को गिरफ्तार किया गया है।
मुल्जिमान से बरामद माल का विवरण-
मुल्जिमान के कब्जे एटीएम पर लगाने मे काम में लिये गये औजार व मास्टर चावी जप्त गई है तथा वारदात में परिवहन मे प्रयुक्त एक कार थार नम्बर RJ-02-CJ-4683 जप्त की गई है। मुल्जिमान के कब्जे से दो मोबाईल फोन तथा 13100/- रूपये बरामद किये गये है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
