बारां: एसडीपीआई ने 06 दिसम्बर को फांसीवादी विरोधी दिवस मनाया
बारां(रॉयल पत्रिका)। शहर के अन्जुमन चौराहे पर एस.डी.पी.आई. बारां की तरफ से फांसीवादी विरोधी दिवस पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें तिलावते कलाम पाक से शुरूआत हाफिज मोहम्मद जैद ने की, तराना ब्रादर मोहम्मद अशफाक ने पढ़ा, मस्जिद बारह भाईयान के इमाम मौलाना अख्तर नदवी ने मस्जिद के साथ नाइंसाफी व उसकी अहमियत मुस्लिम समाज में मसाजिद का क्या महत्व है, पर अपनी बात रखी। स्कॉलर मौलाना मसऊद आलम ने अपनी बात में कहा कि मस्जिदे बुराई को खत्म करने व जुल्म सितम के खिलाफ व जुआ सट्टे जैसी बुराई के खिलाफ काम आनी चाहिए। यहां से शांन्ति, अमन इंसानियत के पैगाम जारी होते हैं, यहां से मआशरे में फैली बुराईयों को दूर करने की कौशिश हमें करनी चाहिए। अन्जुमन इत्तेहाद ए बाहमी जिला बारां के सदर अहतशाम उद्दीन सिद्दीकी ने 1991 पूजा स्थल अधिनियम की धारा 3-4 पर प्रकाश डाला जिसमें यह उल्लेख है कि 1947 से धार्मिक स्थल मन्दिर मस्जिद या किसी भी धर्म के पूजा स्थल इबादत गाहे यथावत रहेगी, इनके साथ किसी तरह की छेड़ छाड़ नहीं होगी। इस पर रोशनी डाली। एस.डी.पी.आई. स्टेट जनरल सैकेट्री नदीम अख्तर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब से फांसीवादी लोग सत्ता में आये, सरकारी एजेन्सी गलत इत्तेमाल कर रहे हैं, देश में अमन चैन खराब कर रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पूजा स्थल अधिनियम पर भी अपनी बात रखी। आखिर में मौलाना सलमान ने भी अपनी बात रखी। प्रोग्राम का इख्तिताम मौलाना इम्तियाज ने दुआ से किया। प्रोग्राम का संचालन स्टेट ट्रेजरार जाकिर रंगरेज ने किया। प्रोग्राम में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। प्रोग्राम में शहादत हुसैन, सलामत हुसैन, इफ्तिखार अहमद, हाजी मोहम्मद अशफाक, अलीम मंसूरी, हाजी वहीद, इरशाद अंसारी, पार्षद असलम अंसारी, गुलशेर अहमद, समीर मिर्जा, वसीम शेख, आबिद हुसैन कपड़े वाले व कदीर मामा व सैंकड़ो कार्यकर्ता एवं सपोर्टर मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
