सांचौर में एलिवेटेड पुल की सर्विस रोड जर्जर बार-बार जाम ने बढ़ाई परेशान
सांचौर (रॉयल पत्रिका)। सांचौर शहर में एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य कछुआ गति चलने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाई गई सर्विस रोड की जर्जर स्थिति अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है जगह-जगह गढ़ों में तब्दील इस कच्ची सड़क से बार-बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। हर रोज दोपहर बाद सांचौर में हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग जाती हैं करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार होने के कारण ट्रैफिक जाम के कारण आम राहगीरों के साथ-साथ लंबी दूरी के वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंता जनक स्थिति तब बनी जब आपातकालीन एंबुलेंस भी जाम में फंस गई मरीजों को लाने ले जाने में अस्पताल पहुंचने में देरी होने से लोगों में आंखों से चिंता दोनों देखने को मिल रही हैं स्थानीय निवासियों ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान पक्की डामरीकरण सड़क नहीं बनाने के कारण रोजाना धूल के गुब्बारे के कारण और पानी सड़क पर डालने से कीचड़ से दोपहिया वाहन बार-बार गिरते जा रहे हैं राहगीरों ने प्रशासन से सर्विस रोड की तुरंत मरम्मत कर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने की मांग की है साथ ही बार-बार जाम की स्थिति होने के कारण लंबी दूरी के वाहनों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है कई बार धरना भी दे चुके,ज्ञापन भी दे चुके,फिर भी है हठ निर्माता के कारण सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड नहीं बनाने के कारण स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है आए दिन दुपहिया वाहन चालकों के हादसे होने पर भी प्रशासन अभी भी नींद में सो रहा है किसी प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
