Loading...

निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ सड़क फोरलेनकरण के लिए 260 करोड़ का लोन स्वीकृत

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार 24 अक्टूबर को राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RSRDC) की 129वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ सड़क के फोरलेनकरण कार्य के लिए नाबार्ड से लिए जाने वाले 260 करोड़ रुपए के लोन को मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कम ब्याज दरों के कारण हुड़को से नाबार्ड को शिफ्ट किए जा रहे 175 करोड़ रुपए के लोन की प्रक्रिया को भी स्वीकृति दी। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आरएसआरडीसी के टर्नओवर और लाभ में हुई वृद्धि की सराहना करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे कॉस्ट सेंट्रिक अप्रोच के साथ काम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि हर परियोजना की प्रोजेक्ट-वाइज कॉस्टशीट तैयार कर उसकी समीक्षा की जाए, ताकि हर प्रोजेक्ट की वास्तविक लागत और लाभ-हानि की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके। दिया कुमारी ने आरएसआरडीसी की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे अन्य राज्यों के रोड कॉर्पोरेशन के मॉडल का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाकर राजस्थान के कॉर्पोरेशन को वित्तीय रूप से और मजबूत बनाया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री ने गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्वालिटी कंट्रोल विंग को सुदृढ़ किया जाए, ताकि हर परियोजना उच्च स्तर की गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरी हो। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव (आयोजना) भवानी सिंह देथा, शासन सचिव (वित्त) नवीन जैन, शासन सचिव (पीडब्ल्यूडी) डी.आर. मेघवाल, और सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं आरएसआरडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।