अल-फलाह अकेडमिक अवार्ड समारोह में हाड़ौती के 370 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
शब्बीर हुसैन

कोटा(रॉयल पत्रिका)।अल-फलाह एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को अल-फ़लाह अकेडमिक अवार्ड 2024 समारोह में 370 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यूआईटी आडिटोरियम में अयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, अंता, कैथून, रावतभाटा, सांगोद व मांगरोल के प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक अनीस अहमद तथा संरक्षक जनाब जुबेर अहमद शहर काजी कोटा रहे। इस वर्ष केन्द्रीय एवं राज्य शिक्षा बोर्ड की 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं में 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित एवं आई.आई.टी. के पी.एचडी.के, सी.ए. के, नीट के, सफल आशार्थी, विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले व्यक्ति तथा हाफ़िज़ ए कुरान एवं आलीमाओं की उपाधि प्राप्त करने वाले कई छात्र,छात्राओं को ओर समाजिक क्षेत्र में फलाह के काम करने वाली संस्थाओं को ओर सम्मानित किया गया। इन सभी सम्मानित महानुभावों को ट्रस्ट की ओर से शुभकामनाएं देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

पुलिस उपाधीक्षक अनीस अहमद ने अल फलाह ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों को भी ऐसे भव्य आयोजन हेतु मुबारकबाद पेश करते हुए उनके द्वारा योग्य विद्यार्थियों के मार्गदर्शक के रूप में निरंतर उल्लेखनीय कार्यो के माध्यम से शिक्षा की ज्योति को प्रज्वलित करने को ध्येय को भी मुक्त कंठ से सराहा। साथ ही सरकार से भी इस ट्रस्ट को नियमानुसार सहयोग प्रदान करवाने की दिशा में अपनी सक्रिय भागीदारी वहन करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रगति एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ० ज़फ़र मोहम्मद, चिल्ड्रन एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन एस० ए० खान, पंचायत अंसारियान समिति के अध्यक्ष लियाक़त अंसारी, समाजसेवी मोहम्मद मियां, शब्बीर खान, हकीम बख़्श, डॉ०मोहम्मद यूनुस, डॉ०इमरान खान, भाईजान एडवोकेट नवीद अशफाक रज़ा, शाक़िर मिर्ज़ा, गुलशेर अहमद सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रियासत अली, मो०अज़हरुद्दीन ओर मुजफ्फर राईन ने किया।

Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
