दुबई में सबसे अमीर भारतीय बने एमए यूसुफ अली
नई दिल्ली (एजेंसी)। दुबई और पूरे यूएई में सैकड़ों भारतीय बिजनेसमैन बसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से यहां नाम और दौलत दोनों कमाई है। इनमें रिजवान साजन, बीआर शेट्टी, एमए यूसुफ अली, पीएनसी मेनन और आजाद मूपेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मगर इन सबमें एक भारतीय हैं जो यूएई में सबसे अमीर हैं। यूएई में रहने वाले सबसे अमीर भारतीय हैं एमए यूसुफ अली हैं, जो दुनिया के 663वें सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब ₹50,855 करोड़ है। वे मिडिल ईस्ट के “रिटेल किंग” कहलाते हैं।
लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के हेड
एम.ए. यूसुफ अली LuLu Group International के चेयरमैन हैं। यह ग्रुप 7.3 अरब डॉलर (करीब ₹64,007 करोड़) के रेवेन्यू वाला रिटेल साम्राज्य है। 240 से अधिक हाइपरमार्केट और मॉल गल्फ देशों समेत 25 देशों में चलाए जा रहे हैं।
भारत से अबू धाबी तक की यात्रा
केरल के एक छोटे से गांव में जन्मे यूसुफ अली ने 1973 में अपने चाचा के छोटे डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को संभालने के लिए अबू धाबी का रुख किया। वहीं से उन्होंने अपने रिटेल बिजनेस की शुरुआत की और धीरे-धीरे इसे वैश्विक स्तर पर विस्तार दिया।
अबू धाबी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग
साल 2024 में यूसुफ अली ने अपने रिटेल बिजनेस LuLu Group को अबू धाबी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया। इस लिस्टिंग से उन्हें करीब $1.7 अरब (करीब ₹14,000 करोड़) की राशि मिली।
भारत और यूरोप में संपत्तियां
भारत में उनके कई LuLu मॉल हैं, खासकर दक्षिण भारत में। इसके अलावा यूरोप में उनके पास Waldorf Astoria Edinburgh और Great Scotland Yard Hotel (London) जैसी आलीशान संपत्तियां हैं। ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड होटल कभी यूके मेट्रोपॉलिटन पुलिस का मुख्यालय हुआ करता था।
सामाजिक योगदान और मानवता
एम.ए. यूसुफ अली अपने समाजसेवी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान $6.8 मिलियन (करीब ₹50 करोड़) दान किए और केरल में 1,400 बेड वाला ट्रीटमेंट सेंटर बनाकर सरकार को सौंप दिया।
भारत के टॉप अमीरों में स्थान
भारत के अमीरों की सूची में यूसुफ अली का 49वां स्थान है। हालांकि 2024 में उनकी नेटवर्थ ₹66,638 करोड़ थी, जो अब घटकर ₹50,855 करोड़ हो गई है। फिर भी वे यूएई के सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
