एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल द्वारा एनटीएस 2024 एग्जाम सम्पन्न
बारां(रॉयल पत्रिका)। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल (AMP) द्वारा नेशनल टेलेंट सर्च (NTS) 2024 एग्जाम शनिवार 7 दिसंबर 2024 को शहर के नयापुरा स्थित सहारा बाल विद्या निकेतन सेकंडरी स्कूल बारां में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक के प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर बच्चे सुबह 10:30 पर पहुंचे। एग्जाम सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 तक रहा । बच्चों ने बढ़-चड़ कर परीक्षा में भाग लिया। इसमें मेरिट होल्डर बच्चों को देश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा, तथा छात्रवृत्ति देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। परीक्षा, केंद्र के ऑब्ज़र्वर मदरसा रजविया के प्रिंसिपल हाफिज मुइनुद्दीन साहब के सानिध्य में संपन्न हुई। सहारा स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद आफाक व विद्यालय स्टॉफ ने परीक्षा को सम्पन्न करवाया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
