Loading...

चूरू ‌मेडिकल कॉलेज पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग में  हिस्टो पैथोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ

चूरू

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर ‌ मेडिकल कॉलेज ‌ प्राचार्य  डॉ. एम एम पुकार ने बताया कि रोगों का निदान और अध्ययन करने के लिए सूक्ष्मदर्शी के तहत  ऊतकों और कौशिकाओं की जांच के लिए बनाई गई प्रयोगशाला में ही जांच का कार्य होगा जिससे अब  सभी हिस्टोपैथोलॉजी जांचे महाविद्यालय परिसर में ही की जाएंगी जिन्हें पहले बाहरी संस्थानों को आउटसोर्स किया जाता था। उन्होंने कहा कि इससे रोगियों को तेज, सटीक और किफायती जांच सुविधा प्राप्त होगी। प्राचार्य ने बताया कि नियमानुसार यह लैब वर्ष 2018 में प्रारंभ होनी थी जो कि आज प्रारंभ हुई है, जबकि निर्धारित समय पर प्रारंभ नहीं होने के कारण एनएमसी नई दिल्ली ने कॉलेज को पेनल्टी स्वरूप नोटिस भी जारी किया था। प्राचार्य पुकार ने बताया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम बुरड़क, हिस्टो पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. अनुराधा सैनी, तकनीकी टीम रविकांत शर्मा, अभिषेक, भागीरथ और सूर्यप्रकाश के अथक प्रयासों से स्थापित की गई है। इस अवसर पर डॉ. रामकांत वर्मा, डॉ. हनुमान जैपाल, डॉ. गजेंद्र सक्सेना, डॉ. दिनेश मील, डॉ. आरपी आचार्य, डॉ. तपस्या, डॉ. सोनम सिंह, डॉ. मीनाक्षी व डॉ. नदीम, आदि एवं महाविद्यालय प्रतिनिधि अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।