एसडीपीआई ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अंता उप चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को दिया समर्थन
बारां (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एसडीपीआई राजस्थान द्वारा रविवार 19 अक्टूबर को बारां शहर में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में एसडीपीआई राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी ने अंता विधानसभा के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा को समर्थन देने की घोषणा की, और अपने कार्यकर्ताओं से नरेश मीणा के समर्थन में कार्य करने का आह्वान किया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन ने बताया कि अंता विधानसभा में हमारी पार्टी एक ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रही है जो सड़कों पर उतरकर जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं और शासन की गलत नीतियों का विरोध करते हुए जेल जाने से भी पीछे नहीं रहे। आज की राजनीति में ऐसे नायकों की आवश्यकता है, जो अंता सहित प्रदेश के सभी जिलों में आम नागरिकों की जन समस्याओं का निराकरण भली भांति करवा सके। प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन ने कहा कि अंता विधानसभा में आने वाले क्षेत्रों में विकास के नाम पर कई भ्रष्टाचार हुए हैं दोनों सत्तारूढ़ दलों ने क्षेत्र के मतदाताओं के साथ छल करते हुए वास्तविक विकास से वंचित रखा है, उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा जनता के लिए गांव से लेकर विधानसभा तक एक उचित माध्यम बनकर सभी समुदाय एवं वर्गों के हितों की रक्षा करेंगे। पिछले 20 सालों से भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के शासन में क्षेत्र के सभी जगह विकास का नहीं होना अब प्रत्याशी के रूप में नरेश मीणा का चुनाव इस बार क्षेत्र की जनता के हाथों में है। इसमें सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया अपने सामाजिक लोकतांत्रिक महागठबंधन के रूप में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) अंबेडकर राइट्स पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआई) तथा राजस्थान डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ समर्थन करती है। रविवार को एसडीपीआई ने अपने सहयोगी राजनीति गठबंधन के नेताओं से इस संबंध में चर्चा कर अपना समर्थन नरेश मीणा को दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने कहा कि वह अंता विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ-साथ सभी समर्थन देने वाले दलों को धन्यवाद देते हैं। उनके विश्वास पर खरा उतरकर क्षेत्र की हर प्रकार की जन समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेंगे। प्रेस वार्ता में एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर, प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर रंगरेज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बारां प्रभारी मोहम्मद जावेद, जिला अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़, जिला उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, जिला महासचिव अलीम मंसूरी, मांगरोल नगर कमेटी अध्यक्ष जाकिर हुसैन व पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी सलाम अंता ने भी भाग लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
