Loading...

एएमयू ओल्ड बॉयज ने मनाया “सर सैयद डे”

जयपुर

Follow us

Share

-अपने आप को सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मानने वाले एवं अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की तहजीब को समझने का दावा करने वाले मुठ्ठीभर एलीगेरियन ने एक की जगह दो प्रोग्राम किए

जयपुर (रॉयल पत्रिका )। शिक्षक, लीडर और समाजसेवी की सफल भूमिका निभाकर मुस्लिम समुदाय को  दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा की अहमियत का अहसास कराने वाले और जिंदगी को तहजीब और तमीज के साथ बिताने की सीख देने वाले और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खां का 17 अक्टूबर 2025 को जन्मदिन मनाया गया। जयपुर में भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त (एलीगेरियन) पूर्व छात्रों ने प्रोग्राम करके सर सैयद अहमद का जन्मदिन मनाया। जयपुर में सैंकड़ों की संख्या से भी कम एलीगेरियन जो अपने आपको वेललिटरेट एवं डिसीप्लेंड समझते हैं, ने एक नहीं दो स्थानों पर सर सैयद के जन्मदिन पर प्रोग्राम किए। प्रोग्राम में सर सैयद की खूबियों की जमकर तारीफें की गईं।  लेकिन दोनों प्रोग्राम में किसी ने यह नहीं बताया कि मात्र सैंकड़ों से कम एलिगेरियन एक जगह और एक साथ आकर “सर सैयद डे” क्यों नहीं मना सकते हैं । सर सैयद साहब की शिक्षाओं का बखान करने वाले कैसे गुटबाजी करने लगे हैं। दोनों में से एक प्रोग्राम में एलिगेरियन कम जयपुरवासी ज्यादा थे। एलिगेरियन में कुछ का व्यवहार और मिजाज ऐसा हो गया है कि उनके नाम से प्रोग्राम में जयपुर के प्रतिष्ठित शख्सियत जाना पसंद नहीं करती हैं। इसका उदाहरण दिया जा सकता है कि एक प्रोग्राम में आमंत्रण पत्र पर दर्जनों गेस्ट (मेहमानों) के नाम लिखे जिनमें विधायक, शिक्षाविद, समाजसेवी और व्यवसायी थे।  लेकिन पहुंचे दो-तीन लोग ही। “सर सैयद डे” पर एक प्रोग्राम होटल ग्रेंड इंडियाना में और दूसरा प्रोग्राम प्राईड इंडियाना होटल में आयोजित किया गया । लेकिन एएमयू यूनिवर्सिटी और सर सैयद की शिक्षाओं को क्या संदेश दिया गया, बताने के लिए ज्यादा नहीं है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।