Loading...

अवैध रूप से स्मैक बेचते रवि कुमार व महिला संतोष सांसी को किया गिरफ्तार

जयपुर

Follow us

Share

गिरफ्तार युवक के कब्जे से 11 ग्राम 20 मिलीग्राम स्मैक व महिला संतोष सांसी के कब्जे से बिकी राशि 8,200 रूपये किये जप्त

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। संजीव नैन (IPS), ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, बेचने वालो व नशा करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन “क्लीन स्वीप के तहत कार्यवाही करने के लिए सभी थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतू दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) के सुपरवीजन मे व सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर आदित्य पूनिया (RPS) के निर्देशानुसार बन्ना लाल (उ.नि) प्रभारी जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व एंव विपिन गौतम (उ.नि.) थाना आईसी पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व के नेतृत्व में जिला विशेष टीम व पुलिस थाना जवाहर सर्किल की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों व अवैध रूप से स्मैक सप्लाई करने व बेचने वालो के विरूद्ध आंसूचना संकलन कर सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुऐ अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक बेचने वालो के खिलाफ पुलिस थाना जवाहर सर्किल ईलाके में कार्यवाही करते हुऐ मुल्जिम रवि कुमार मीणा पुत्र स्व. गोपीलाल मीणा जाति-मीणा उम्र 21 साल निवासी गांव बिन्दियाभाटा जहाजपुरा देवली, पुलिस थाना जहाजपुर, भीलवाड़ा हाल किरायेदार मकान नं.ए-88, कृष्णपुरा, जगतपुरा महल योजना जयपुर को गिरफतार कर कब्जे से 11 ग्राम 20 मिलीग्राम स्मैक जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जवाहर सर्किल में मु.न. 557/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। व संतोष सांसी के कब्जे से बिकी राशि 8,200 रूपये जप्त किये गये। महिला संतोष सांसी के खिलाफ धारा 61 (2) बी.एन.एस के तहत कार्यवाही की गई। गिरफतार आरोपी रवि मीणा ने पूछताछ में बताया कि में 2-3 महिने से स्मैक बेचने का काम कर रहा हूं। मुझे रजनी सांसी छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर स्मैक देकर जाती है। जिसको में ग्राहको को 250 व 300 रूपये के हिसाब से बेचता हू संतोष सांसी बिक्री के पैसे अपने पास रखती जाती है। जिसको बाद में रजनी सांसी को भेजती है। रजनी सांसी बाकी स्मैक पूड़िया को संतोष देवी के पास में रख जाती है। पूड़िया खत्म होने पर दोबारा मेरे पास में पूड़िया बनाकर भेज देती है। मुझे पीने के लिए स्मैक व खर्च को पैसे देती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।