नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले अल्ताफ की मौत से इलाके में सनसनी
जयपुर में नशे के नेटवर्क पर वार करने वाले की हत्या- साज़िश या रंजिश ?
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी में 16 अक्टूबर को आपसी रंजिश बनी जानलेवा! जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शादी समारोह के बीच खूनी विवाद भड़क उठा। सड़वा में चल रही शादी के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आमेर रोड़ फकीरों की डूंगरी निवासी अल्ताफ की झगड़े के दौरान मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार —परिजनों ने बताया मृतक अल्ताफ नशे के खिलाफ सक्रिय युवक था। परिजनों का कहना है कि अल्ताफ के साथी आसिफ को नशे के तस्करों की ओर से पहले ही धमकियां मिल रही थीं। इसी रंजिश के चलते देर रात हमलावरों ने शादी में धावा बोल दिया, और अल्ताफ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, साथ ही मृतक अलताफ के साथी शकील, अकील और शहजाद को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। एसीपी आमेर भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि “देर रात फकीरों की डूंगरी में पत्थरबाजी की सूचना मिली थी, मौके पर पुलिस जाप्ता पहुंचा — सड़वा में शादी समारोह के दौरान झगड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।” जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया, जबकि ब्रह्मपुरी थाने में पत्थरबाजी व HS के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है — जांच जारी है, हमलावरों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं! नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले अल्ताफ की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
अब सवाल उठता है — क्या जयपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ बोलना ही अब खतरे से खेलने के बराबर है?
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
