Loading...

खबरें बिहार विधानसभा चुनाव से

बिहार

Follow us

Share

जन स्वराज पार्टी जीतकर आएंगी-

चुनाव रणनीतिकार और जनस्वराज पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार में जनस्वराज पार्टी जीतकर आएंगी। क्योंकि पिछली विधानसभा चुनाव में एनडीए एवं इंडिया गठबंधन को 36-36 प्रतिशत वोटर का समर्थन मिला था। दोनों को मिलाकर 72 प्रतिशत हुए। जबकि बिहार के 28 प्रतिशत मतदाताओं ने इन दोनों गठबंधनों को वोट नहीं दिए। प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार में 28 प्रतिशत मतदाता इन दोनों गठबंधनों को पसंद नहीं करता है। यह 28 प्रतिशत वोटर हमारे साथ है। जनस्वराज पार्टी 12 प्रतिशत वोट दोनों गठबंधनों की पार्टियों को तोड़ेंगी। जनस्वराज को कुल 40 प्रतिशत वोटरों का समर्थन मिलेगा और बिहार में हमारी सरकार बनेगी। बिहार विधानसभा में नीतीश की पार्टी की बड़ी हार होने जा रही है।

एआईएमआईएम ने बनाया राना रनजीत सिंह को उम्मीदवार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एक हिंदू राजपूत को पार्टी का टिकट दिया है। यह बिहार और देश में चर्चा का विषय बन गया है। बिहार में पूर्वी चंपारण की ढाका सीट पर मुकाबला रोचक होने जा रहा है। इस सीट पर हिंदू राजपूत राना रनजीत सिंह को एआईएमआईएम का टिकट मिला है। राना रनजीत सिंह पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे हैं। सीताराम सिंह राजद के नेता रहे हैं। ढाका सीट पर राना रनजीत सिंह का मुकाबला उनके सगे भाई बीजेपी विधायक एवं मंत्री राना रणधीर से होगा। एमआईएम ने राना रनजीत सिंह को टिकट देकर भाजपा और राजद की परेशानी बढ़ा दी है। ओवैसी अब मुस्लिम सियासत छोड़कर सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलना चाहते हैं। यदि ओवैसी की पार्टी का हिंदू उम्मीदवार जीतता है तो एमआईएम के लिए राजनीति में भविष्य की सफलता के द्वार खुल सकते हैं। माना जा रहा है कि बिहार में एमआईएम की पार्टी की सीट इस बार बढ़ सकती है।

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट-

राजद ने बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को सिवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। ओसामा को टिकट लालू प्रसाद यादव ने अपने हाथों से दिया। ओसामा को टिकट देते ही भाजपा गठबंधन के नेताओं ने राजद की तीव्र आलोचना की है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट देने का का मतलब बिहार को असुरक्षित करना है। बाहुबली शहाबुद्दीन सिवान से चार बार सांसद रहे और दो बार विधायक रहे। शहाबुद्दीन को बिहार में बाहुबली माना जाता था। सीबीआई की एक जांच के बाद शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल में डाल दिया गया। आजीवन कारावास के दौरान 2014 में शहाबुद्दीन का इंतकाल तिहाड़ जेल में हो गया। शहाबुद्दीन के बाद उनके परिवार का सिवान जिले में काफी प्रभाव है। 31 वर्षीय ओसामा साहब की विधानसभा सीट को वर्तमान विधायक हरिशंकर यादव ने खाली किया है। विधायक हरिशंकर यादव ने सीट छोड़ने पर कहां कि शहाबुद्दीन के परिवार के प्रति सम्मान है। क्योंकि शहाबुद्दीन ने उनके राजनीतिक शुरुआत में बहुत मदद की थी।

प्रशांत किशोर और ओवैसी किसका खेल बिगाड़ेंगे-

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में एडी-चोटी का जोर लगा रहा है। बिहार के बदलाव के एजेंडा को लेकर चुनाव में उतरे प्रशांत किशोर ने सभी दलों की चिंता बढ़ा रखी है। प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव स्वयं नहीं लड़ रहे हैं। लेकिन उनकी पार्टी जनस्वराज पार्टी करीब-करीब सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। कुछ चुनावी सर्वे में बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर की जनस्वराज पार्टी 10 विधानसभा सीटों से ज्यादा जीत सकती है। इसी तरह सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पहले से (पांच सीट) ज्यादा 8 से अधिक सीट जीत सकती है। लेकिन लोगों में चर्चा है कि प्रशांत किशोर और ओवैसी नुकसान किस गठबंधन को ज्यादा कर रहे हैं। माना यही जा रहा है कि यह दोनों राजद और कांग्रेस का नुकसान ज्यादा करेंगे। बिहार में भाजपा का मजबूत वोट बैंक है। इसलिए बिहार में भाजपा को नुकसान नहीं हो सकता है। दूसरी तरफ बिहार में भाजपा के अलावा मुस्लिम वोटर सभी पार्टियों में बटने जा रहे हैं इसका फायदा भी भाजपा को ही हो सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।