Loading...

कौन बनेगा जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

जयपुर

Follow us

Share

(रॉयल पत्रिका)। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी को नया जिला अध्यक्ष मिलने की संभावनाएं बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक अहम बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष चयन को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रुद्र राजू गिडुगु ने की, जिसमें जयपुर प्रभारी एवं राजाखेड़ा विधानसभा से विधायक रोहित बोहरा और शहर अध्यक्ष आर आर तिवाडी भी शामिल हुए।

संगठन सर्जन अभियान के तहत हुई बैठक-

यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय व्यापी ‘संगठन सर्जन अभियान’ के तहत आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। CWC सदस्य गिडुगु ने जयपुर के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष पद के लिए संभावित उम्मीदवारों पर फीडबैक और रायशुमारी की। बैठक में सीडब्ल्यू सदस्य ने स्पष्ट किया गया की अध्यक्ष पद के लिए 6 नाम की सूची बनाई जाएगी। जिसमें एक महिला, एक दलित, एक पिछड़ा वर्ग से नाम लिया जाएगा। 6 नाम से तीन नाम सेलेक्ट कर प्रदेश कांग्रेस को भेज दिए जाएंगे। कांग्रेस ‘सर्जन संगठन’ के नाम पर पार्टी संगठन को मजबूत कर रही है। वर्तमान में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए स्लीपर सेलो को ढूंढा जा रहा है। कुछ ऐसे नेता भी जिला अध्यक्ष बनने की दौड़ में है, जिनका अपने वर्गों में बिल्कुल ही प्रभाव नहीं है। लेकिन ऐसे नेताओं के भाजपा में अच्छे रसूख है। जयपुर जिला अध्यक्ष इस बार किसी दलित, पिछड़े एवं महिला को भी बनाया जा सकता है।

अध्यक्ष पद के लिए नाम की चर्चा-

जयपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए पूर्वमंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, सांगानेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज, किशनपोल विधायक अमीन कागजी, प्रदेश कांग्रेस सचिव रूबी खान, समाज सेविका रोमा जैन, गोपाल मीणा, गिर्राज खंडेलवाल, इकबाल खान आदि के नाम चर्चा में है। वर्तमान जयपुर जिला अध्यक्ष आर आर तिवाडी 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के हो गए हैं और उनकी फील्ड में भाग दौड़ मुश्किल है। इसके अलावा तिवाडी पर कांग्रेस की हवामहल सीट जानबूझकर हारने का भी आरोप है। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर रहते हुए उनके पुत्र पर लोगों से मिली भगत का भी आरोप है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।