थाना मालपुरा गेट सांगानेर पुलिस की साहसिक कार्यवाही दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
सादिक हिन्दुस्तानी
सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस थाना मालपुरा गेट सांगानेर पूर्व के जांबाज पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही कर महिला से बैग छीन कर भागने वाले दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि जयपुर शहर में लूट, चोरी, नकबजनी की वारदात करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। एक महिला परिवादिया सरोज जैन पत्नी उत्तम कुमार जैन निवासी एस डी सी यूरो एक्जोटिक फ्लैट नंबर 517 कुशलनगर न्यू सांगानेर रोड रिको पुलिया के द्वारा 10.10. 2025 को मैं चोमू बाग स्थित पार्श्वनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल बुलेट पर सवार दो लड़के मेरा बैग छीन कर ले गए। जिसमें दो चांदी के कलश ,दो चांदी की थाली, एक चांदी की प्लेट, एक चांदी का टोना, एक चांदी का मग, एक चांदी की माला और 520 रुपए नगद रखे थे। बैग को लेकर भाग गए। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार शर्मा के सुपरविजन में एवं पुलिस थाना मालपुरा गेट इंचार्ज उदयभान यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा पूर्व में चालान सुधा अपराधियों से पूंछताछ की गई। सी सी टीवी फुटेज खंगालें गए। हुलिया एवं प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। बाल किशन उर्फ बल्लू पुत्र ज्ञानचंद जाति कुम्हार उम्र 26 निवासी बागड़ा हॉस्पिटल के पास मद रामपुरा तथा लक्ष्मण उर्फ लछी पुत्र काना उर्फ कन्हैया उम्र 30 साल जाति माली निवासी पंचकुइया टोंक। को गिरफ्तार कर छीने गए माल को बरामद किया गया। यह दोनों शातिर अपराधी हैं। इनके ऊपर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस थाना मालपुरा गेट सांगानेर की गठित टीम में बृजमोहन, उदयभान, करण सिंह, युवराज, पुष्पेंद्र, पवन कुमार आदि शामिल रहे। उक्त कार्यवाही में कानि. कर्ण सिंह 10894 तथा कानि. योगराज 9705 की विशेष भूमिका रही।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
