तहफ़्फ़ुज़ ए ओक़ाफ़ इजलास ए आम का हुआ आयोजन
सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। सवाई माधोपुर के अंजुमन चौक में शुक्रवार को बाद नमाज ए ईशा तहफ़्फ़ुज़ ए ओक़ाफ़ इजलास ए आम हुआ। जिसकी शुरूआत क़ुरआन की तिलावत से क़ारी इज़हार उल हक क़ासमी (गंगापुर सिटी) ने की। नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नात मौलाना इकरामुद्दीन सूरवाल ने पढ़ी और जामा मस्जिद सिटी के इमाम व खतीब मौलाना जमीलुद्दीन साहब नदवी ने लोगों से अपने बच्चों को तालीम दिलवाने को ज़रूरी बताया। उन्होंने कहा कि जब आपके बच्चे पढ़ेंगे तो मस्जिद-मदरसों और स्कूलों को आबाद करेंगे और आबाद चीज़ पर कोई कब्ज़ा नहीं करता, आपके घर आबाद हैं तो किसी की निगाह नहीं जाती, खाली प्लाट पर लोग कब्ज़ा कर लेते हैं। इसलिए अपनी मस्जिदों को 24 घंटे आबाद करने की फिक्र करो, ज़ालिम की निगाह सिर्फ मस्जिदों पर है। कभी ज्ञानवापी, कभी मथुरा, कभी काशी और अब संभल व अजमेर दरगाह। आप इनको आबाद करके इन मासूमों के खून के प्यासों को ये बतला सकते हैं कि अभी उम्मत ए मुस्लिमा के ज्याले जिंदा हैं और मजीद इस और ध्यान दिलाया कि ज़ालिम की बिगड़ती ही है। जब नीयत तो काम नहीं आती दलील ओ हुज्जत, जैसे बाबरी मस्जिद का फैसला 10 नुकात गिनाए जिनमें मस्जिद थी सिर्फ आस्था की बुनियाद पर फैसला और आप हम सब ने मान लिया। आज जो कुछ हो रहा है वह इसीलिए हो रहा है कि हम ने कोई ऑब्जेकशन नहीं किया। इसलिए इनकी हिम्मत हो रही है। इस लिए तैयार रहें और अपनी ओकाफ की खुद रखवाली करें। मौलाना असलम सल्फी और क़ाज़ी निसार उल्लाह साहब शहर क़ाज़ी सवाई माधोपुर ने भी लोगों को एक और नेक रहकर मखलूक की खिदमत करने की बात कही। शहर काजी मोहम्मद इरफान उल्लाह ने भी अपनी खास पेशकश रखी ओर ध्यान आकर्षित किया। निज़ामत मौलाना मुहम्मद अबसार नाशरी ने की, प्रोग्राम में मौलाना शोएब कागजी, हाफिज राशिद, हाफिज तबरेज, रईस अहमद, हाफिज मोहम्मद काशिफ व अन्य लोग मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
