Loading...

उदय सिंह गुर्जर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार की परामर्शदात्री समिति के राष्ट्रीय सदस्य नियुक्त

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर के जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अनुशंसा पर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार की और से भारतीय खाद्य निगम की परामर्शदात्री समिति का राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गुर्जर के खाद्य निगम का राष्ट्रीय सदस्य मनोनयन पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपाइयों ने उनके मनोनयन के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, राष्ट्रीय नेतृत्व और भारत सरकार का आभार जताया है। गौरतलब है कि उदय गुर्जर पूर्व में पंचायत समिति गंगापुर सिटी में सदस्य एवं युवा मोर्चा के सदस्य रहे हैं और विगत एक वर्ष से भाजपा के महत्वपूर्ण दायित्व जिला महामंत्री का भी निर्वहन कर रहे है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।