Loading...

बशर अल असद के भागते ही इजरायल को मिला मौका

Jaipur

Follow us

Share

तेल अवीव(एजेंसी)।  ईरान और रूस के गढ़ रहे सीरिया में अलकायदा से जुड़े सुन्‍नी विद्रोही गुट एचटीएस का कब्‍जा हो गया है। सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल असद अब रूस भाग गए हैं। वहीं अमेरिकी बॉम्‍बर्स ने इजरायल के साथ मिलकर सीरिया के सैन्‍य ठिकानों और केमिकल वेपन की फैक्‍ट्री पर जोरदार हवाई हमला करके उसे तबाह कर दिया है। अमेरिका और इजरायल दोनों को डर था कि ये हथियार विद्रोहियों के हाथ में पड़ सकते हैं। इस बीच जमीन से भी इजरायल की सेना ने सीरिया के अंदर प्रवेश किया है। साल 1974 की संधि के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब इजरायली सेना ने सीरिया की जमीन पर कदम रखा। यही नहीं इजरायली सेना ने गोलान हाइट्स के पास 10 किमी अंदर सीरियाई जमीन पर कब्‍जा करके एक बफर जोन भी बना दिया है। इजरायल का कहना है कि उसने अपने नागरिकों की सुरक्षा हेतु कुछ समय के लिए यह कदम उठाया है। इस बीच इजरायली वायुसेना ने सीरिया के अंदर घुसकर कई सैन्‍य ठिकानों पर हमला बोला है। इजरायली सैन्‍य सूत्रों ने कहा कि यह हमला बहुत ही भीषण था। रविवार को इजरायली सेना ने इजरायल सीरिया सीमा पर गोलान हाइट्स के अंदर एक बफर जोन बनाया है। असद शासन के अंत के साथ ही सीरिया से ईरान का प्रभाव भी खत्‍म हो गया है और इससे इजरायल को बड़ा मौका मिला है। अब ईरान सीरिया के रास्‍ते अब लेबनान में हिज्‍बुल्‍लाह को हथियार नहीं भेज पाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।