पाली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
सलमान मोयल बने जिला अध्यक्ष
पाली (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन ने पाली में एसडीपीआई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सलमान मोयल को जिला अध्यक्ष, जाकिर हुसैन गौरी जिला उपाध्यक्ष, शाहरुख अली जिला महासचिव, निजाम खान सिंधी जिला सचिव, युसूफ तिलजी वाला ट्रेजरार ओर शहजाद सिलावट, सोहेल रंगरेज, मेहराज चूड़ीगर, सलीम मोहम्मद, अय्यूब सुलेमानी, शेरू मोहम्मद, मोइनुद्दीन खिलेरी, इमरान बेलिम, इकबाल नगर वाला, नासिर खोकर, असलम हुसैन, हबीब खान, समीर सिपाही, इमरान दुर्वेश, कालू चौहान, इमरान मेव को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया इस दौरान महबूब छिपा धान वाले, अकरम भाटी, सलीम सिलावट, फारुख लुहार, गुलाम हुसैन, सलीम मोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में शामिल रहे भीलवाड़ा जिला महासचिव आजाद जावेद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज सेवा के जज्बे के साथ राजनीति करने के लिए प्रेरित किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सलमान मोयल ने जिले के सभी समाज को साथ लेकर चलने एवं पार्टी तथा देश ओर जनहित में काम करने का संकल्प लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
