Loading...

दावते इस्लामी वेलफेयर द्वारा ब्लड डोनेट कैंप लगाया गया

पाली

Follow us

Share

पाली (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर आज इस्लाम के आखरी पैगम्बर मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के 1500 वे जन्म‌दिन के अवसर पर दावते इस्लामी के वेलफेयर डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलिफ फाउंडेशन कि तरफ से बांगड़ चिकित्सालय मे ‌रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमे नोजवानो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर पाली विधायक भीमराज भाटी ने ब्लड केन्द्र पर पहुंच कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और इस कार्य की सरहाना की। मदनी मरकज के इमाम आसीम मदनी ने बताया कि जी एन आर एफ का नारा है कि खुन कि कमी‌ से कोई ना मरे इसी मकसद के तहत 21 सितम्बर को पाली में ब्लड डोनेशन कैम लगाया गया है। जिसमें लगभग 170 यूनिट रक्तदान हुआ। बताया कि इससे पहले हमने चुरू, राजगढ़,सरदार शहर में भी कैंप लगाया था। ‌इस मौके पर‌ अस्पताल स्टाफ डॉ. तन्नु, जोगसिंह मरकज से GNRF गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के पाली जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद, मौलाना असीम रजा, मौलाना आबिद अली मदनी, मौलाना मुहम्मद हनीफ अलिमी, कारी अजहर हाफिज शकील, असलम अत्तारी, गुलाम यासीन अत्तारी, महबूब अत्तारी, इस्लामुद्दीन अत्तारी, शारुख अली, आदि लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।