देश में कमरतोड़ मंहगाई, फिर भी सरकार ने पेट्रोल डीजल टेक्स से कमाए 36.58 लाख करोड़
नई दिल्ली (रॉयल पत्रिका) राज्यसभा सांसद व कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार की लूट की पोल संसद में खुल रही है। केंद्र सरकार ने खुद स्वीकारा है कि पेट्रोल – डीजल के दामों पर टैक्स, सेज और ड्यूटी लगाकर सरकार ने पिछले 5 साल में 36.58 लाख करोड़ रुपए कमाए। सुरजेवाला ने राज्यसभा में पेट्रोल –डीजल के दामों को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा मई 2014 से लेकर अब तक क्रूड ऑयल की कीमतों में 32 प्रतिशत गिरावट आई है। अभी भाव 73 प्रति बैरल है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 64.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 59.61 रुपए प्रति लीटर होनी चाहिए। जबकि हकीकत में पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इससे कमरतोड़ महंगाई हो रही है। धृतराष्ट्र जैसी मोदी सरकार को यह दिखाई नहीं दे रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
