Loading...

उमराह सफर: मक्का मदीना की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का किया माला पहनाकर इस्तकबाल

Jaipur

Follow us

Share

सोजत(रॉयल पत्रिका)। उमराह के मुकद्दस सफर इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ मक्का मदीना जाने लिए अकीदत मंद लगातार प्रस्थान कर रहे हैं। निकटवर्ती मारवाड़ जंक्शन के ख्यातनाम शायर, वीर रस के कवि साबिर मोहम्मद सागर व उनकी पत्नी खातून बानो उमराह यात्रा के लिये रवाना हुए। उमराह यात्रियों को विदाई देने के लिए हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ लगी। उन्होंने फूलों की मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें रवाना किया। एडवोकेट अजरूद्दीन ने बताया कि उमराह यात्रियों से लोग खास दुआ व पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद साहब के दरबार में सलाम पेश करने की दरख्वास्त करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं मोहल्ले की हिन्दू महिलाओं ने मंगल गीत गाकर व कवि सागर के सर पर हाथ फेरकर आर्शीवाद दिया व देश में अमन-चैन आपसी मोहब्बत भाईचारा एकता और खुशहाली की दुआएं मांगने की दरख्वास्त की। इस अवसर पर एडवोकेट निसार खान, निजाम खान अब्दुल सलीम,  बाबू खान शमशाद बानो, रूबीना, हीना, चेनाराम प्रजापत मांगू सिंह, शंकर लाल प्रजापत, शिवलाल प्रजापत, मोतीनाथ, सोहनलाल प्रजापत, अबरार खान मेव, मोहम्मद हारुन पठान, मोहम्मद हनीफ कुरेशी, बशीर मोहम्मद रंगरेज, मोहम्मद सलीम उर्फ पोपट, भंवरु खान मुगल, महबूब खोखर, सद्दाम हुसैन मुगल, मीठालाल देवड़ा, नगेंद्र गुर्जर, सुरेश सेन, नीलोफर, पुष्पा प्रजापत, चंपाबाई, लीला प्रजापत, मोहम्मद इम्तियाज, शेर खान, साजिद खान आदि कहीं हिंदू मुस्लिम महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।