Loading...

तालीम की रोशनी से आएगा सवेरा –युनूस खान

Jaipur

Follow us

Share

डीडवाना(रॉयल पत्रिका)। इंसान जब जाग जाए तभी सवेरा है, अगर खुद की कामयाबी के साथ साथ परिवार और समाज की उन्नति चाहते हो तो सबसे पहले अपनी फिजूल खर्चों पर रोक लगाएं। भट्टी युवा सेवा संस्थान के बैनर तले मानव सेवा इंडियन फाउंडेशन के सहयोग से निकटवर्ती ग्राम आसकी ढाणी में आयोज्य प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक, पूर्व काबीना मंत्री युनूस खान ने यह शब्द कहे।खान ने कहा कि इस्लाम की सबसे पवित्र किताब कुरआन शरीफ की पहली आयात है इकरा, यानी कि पढ़ो, जब आपका मजहब आपको सबसे पहले पढ़ने का हुकम देता है तो आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है कि आप खुद पढ़े और बच्चों को पढाएं।खान ने कहा कि जिस समाज ने अपने फिजूल खर्चों को बंद करके तालीम की तरफ कदम बढ़ा दिए उस कौम के उत्थान को कोई नहीं रोक सकता।खान ने कहा प्रथम विवाह सम्मेलन मात्र एक शुरुआत है इसे वृहद बनाने की जिम्मेदारी जिन कंधो पर है उन्हे मजबूत कीजिए। खान ने कहा अक्सर लोग शादी के लिए ब्याज पर पैसे ले कर आयोजन करते हैं उन्हे रोकना होगा साथ ही शराब जैसी बुराई से निजात दिलाना जरूरी है ।

पढ़ाई के लिए आगे आए मै मदद को तैयार

खान ने कहा कि आस की ढाणी मेरे क्षेत्र का एक ऐसा गांव है जो लाडनूं और डीडवाना दोनों विधान सभाओं में पड़ता है, मै चाहता हूं कि इस गांव के विकास और युवाओं के रोजगार और बच्चों के पढ़ाई के लिए हम सब को मिलकर काम करना है। खान ने कहा किसी गरीब का बच्चा गरीबी के कारण नहीं पढ़ पा रहा है तो मै इस परिवार के लिए हमेशा तैयार मिलूंगा ।

प्रति वर्ष आयोजन हो इसके लिए हम तैयार

आयोजन समिति के अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा कि पहले प्रयास में ग्यारह जोड़ों को निकाह हुआ है हम कोशिश करेंगे कि अगले सम्मेलन में यह संख्या बढ़े इसके लिए हमारी पूरी टीम काम करेगी । इस दौरान नायब शहर काजी सादिक उस्मानी साहब ने निकाह पढ़ाया, समारोह में भट्टी समाज की पहली महिला चिकित्सक डॉ जाहिदा खान, कुरैशी समाज के अध्यक्ष हाजी यूसुफ कुरैशी, डॉ सोहन चौधरी, कालू मिस्त्री, पार्षद नासीर मॉर्डन, फारूक कुरैशी, मुत्तलिब कोटवाल, सद्दीक खान, ओम प्रकाश खालिया, देविपाल सिंह, सूरज मेघवाल, उपाध्यक्ष जब्बार खान, कोषाध्यक्ष रुस्तम खान, सचिव आलम अली, रियाज खान लाडनूं, सत्तार खान मकराना सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।