Loading...

जोधाणा जागरुक मंच संस्थान का हुआ विस्तार

Jaipur

default-image

Follow us

Share

जोधपुर(रॉयल पत्रिका)। जोधाणा जागरूक मंच ने प्रदेश स्तर का गठन कर इंसाफ अली को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया संस्था के संस्थापक साजिद खान ने बताया कि नवीन जोधाणा जागरुक मंच संस्थान की बेठक हाजी मोइनुद्दीन अशरफी की सरपस्ती में हज हाउस में आयोजित हुई। जिसमें इंसाफ अली भाईजान को प्रदेश अध्यक्ष, आसिफ नुरी को कार्यवाहक अध्यक्ष, शोकत कुरैशी, मोहम्मद इमरान, इकबाल नूरी, को उपाध्यक्ष इफ्तिखार खान को सचिव नदीम शाह को सोशल मीडिया प्रभारी, नईम खान को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया और सभी नियुक्त पदाधिकारीयो को माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर इंसाफ अली भाई जान ने संस्था को तमाम मेम्बरो का शुक्रिया अदा करते हुए संकल्प लिया कि वह संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और संस्था को आगे बढ़ाने का काम करेंगें। मीटिंग को संबोधित करते हुए हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने ‘नशा मुक्त समाज और शिक्षा के साथ अच्छे अख्लाक मूहिम को जारी रखने का संकल्प दिलाया। मंच संचालन संस्थापक साजिद खान ने किया और अंत में इमरान कुरैशी ने सबका शुक्रिया अदा किया। इमरान कुरैशी ओर मोहम्मद हारुन ने बताया कि इस मौके पर हाजी मोइनुद्दीन अशरफी, महबूब आलम बबली, मोहम्मद सदीक राजू, साजिद खान, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इरफान कुरैशी, नसीम अली, इमरान कुरैशी, शकील अहमद, मोहम्मद हारून, राजु खान, अजीज पठान, मोहम्मद रहीम, अतीक सिद्दीकी, मोहम्मद सलीम मुन्ना, इफ्तिखार खान, शौकत कुरैशी, बादशाह खान, तरुण सोनी, फिरोज फेम, अमजद खान, मोहम्मद जावेद, नूरुद्दीन, आफताब शेख, मोहम्मद यासीन, इब्राहिम, अराफात पठान, नईम खान, मोहम्मद शाहरुख, नफीस, उस्मान, अश्फाक, इमरान सोलंकी, मोहम्मद समीर आदि उपस्थित रहे

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।