Loading...

जूनियर अनिल कपूर ने लूटी महफिल, देशभक्ति के गीतों पर जोश मे आए दर्शक

बारां

baran-dol-mela-junior-anil-kapoor-performance

Follow us

Share

-वनटू का फोर, फोरटू का वन, माय नेम इज लखन…..

-बेकाबू हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करनी पडी मशक्कत

शब्बीर हुसैन

बारां (रॉयल पत्रिका)। सोमवार की रात्रि डोल मेला रंगमंच पर आयोजित कोटा की गोल्डन इवेन्ट्स और चित्रांश म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम में कलाकारों ने श्रोताओ का स्वस्थ मनोरंजन किया। कार्यक्रम इतना शानदार रहा कि बेकाबूू हो रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार मशक्कत करनी पड़ी। दर्शकों की अपार भीड़ के बीच कलाकारों ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के उपरान्त आकर्षक टाईटल म्यूजिक के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। गायक कलाकार हफीज खान ने पूरी एनर्जी के साथ देवा ओ देवा-गणपति देवा…. के साथ गजानन की स्तुति की और देशभक्ति के गानों से श्रौताओं में जोश भर दिया उनके   मंगल भवन अमंगल हारी… जैसे भजनों ने दर्शकों में भक्ति की संचार किया। कार्यक्रम के आर्कषण रहे जूनियर अनिल कपूर महेन्द्र सक्सेना ने अपनी अभिनय शक्ति के दम पर महफिल लूट ली। अनिल कपूर के फेमस डाॅयलोग, हां-हां, मैं तेजाब हूं, मां के गर्भ से कोई अपराधी पैदा नही होता मायलोड….. की हूबहु मिमिक्री कर दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।               यह भी देखे :             https://youtu.be/TwDM564icA0

उनका साथ दिया मुम्बई से आई मिस मोहनी ने। जिनके युगल नृत्य वनटू का फोर, फोरटू का वन पर श्रौताओं ने तालियों का पहाड़ खड़ा कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पन्या सेपट और सोनिया की जोड़ी ने भी दर्शकों भी खूब गुदगुदाया। जूनियर सपना चैधरी भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान कई बार श्रौता बेकाबू हुए जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम में सिल्की, नैना, सविता राणा, सपना मारवाड़ी, ज्योति एंथोनी आदि  के चित्रहार भी दर्शकों ने पसंद किये। कार्यक्रम की शुरूआत में कलाकारों समेत अतिथियों को राकेश वाल्मीकी, मंगल खरारा, मंगल नकवाल, राजू डांगोरिया मुरारी खरारा, लेखराज डागर, दौलत, रामचरण, नरेन्द्र बैरवा, राधेश्याम बैरवा, रामचरण वर्मा यशवंत नामा, विक्रम नरवाल, विजय बैरवा, रोहित बैरवा, कालूलाल गुर्जर, जयप्रकाश नागर, रामेश्वर बैरवा, बाबूलाल बैरवा, कैलाश यादव, लालचन्द नागर आदि का उपसभापति नरेश गोयल, मेलाध्यक्ष प्रतिनिधि पुरूषोत्तम नागर, प्रदीप विजयवर्गीय, रोहित यादव, यशवंत अर्जुुन, रोहित सक्सेना, नरेन्द्र बैरवा, अक्षय भूमलिया आदि ने साफाबन्दी और पौधे तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सभी कार्यक्रम होगे गरीमामय-

डोल मेलाध्यक्ष ममता नागर ने बताया कि इस बार मंच से सभी कार्यक्रम मर्यादित एवं गरीमामय हो रहे है। किसी भी कार्यक्रम में फूहड़ता का समावेश ना हो इसके लिए आने वाली सभी टीमों को सख्त निर्देश पूर्व में ही दे दिये गये थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।