Loading...

दारुल उलूम मदरसा सैयदना तोकीर उलूम में वार्षिक समारोह संपन्न हुआ।

Jaipur

Follow us

Share

चूरू(रॉयल पत्रिका)। मोहम्मद अली पठान जिला मुख्यालय पर सैनिक बस्ती स्थित मदरसा दारुल उलूम तोकीर हसन चिश्ती का वार्षिक समारोह में मुस्लिम धर्मगुरु सैयद महमूद अशरफ ने कहा न हिंदू बनो न मुसलमान बनो पहले इंसान हो इंसान की औलाद बनो। इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता आपने कहा दीन और दुनिया दोनों की पढ़ाई जरूरी है जब ही जाकर हम कामयाब होंगे। इस मौके पर मदरसा से जिन छात्रों ने तालीम मुकम्मल की उनकी दस्तार बंदी की गई और उन्हें डिग्रियां प्रदान की गई। 18 छात्रों को हाफिज, कारी, आलिम की डिग्री से नवाजा गया। आसपास के जिलों से आए हुए आलिमों ने शिरकत की।वहीं उत्तर प्रदेश से आए मुफ्ती मोहम्मद  मोइनुद्दीन अशरफी मिस्बाही ने अपनी तकरीर में रसूल अल्लाह सल्लल्हु वल्लम की सुन्नतों पर अमल करने को कहा। इस अवसर पर हाजी सादुल्लाह खा, सदर हाजी उस्मान गनी दिलावर खानी, मुफ्ती सिकंदर ए आज़म,हाफिज अब्बास, मौलाना शहाबुद्दीन, हाजी जमालुद्दीन, मौलाना अनीस रजा ,मोहम्मद अली पठान,सलीम खान सर्वा, मुख्तियार खान, नूर मोहम्मद खान, मोहिउद्दीन मास्टर, सलीम खान,साबिर खान, इदरीश खान, आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। जलसा देर रात्रि तक रहा।आखिरत में सलातो सलाम पढ़ा गया और देश भर के लिए अमन चैन की दुआएं की गई। कार्यक्रम का संचालन मौलाना अब्दुल गफ्फार ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।