Loading...

सम्भल हिंसा के खिलाफ एसडीपीआई ने किया विरोध प्रदर्शन

Jaipur

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया बारां इकाई द्वारा दिनांक 24 नवम्बर को यूपी के सम्भल मे शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दोरान भड़की हिंसा के विरोध मे अंजुमन चोराहा बारां पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन मे बारां नगर कमेटी सदस्य वसीम मंसूरी ने सम्भल शाही जामा मस्जिद के मसले को उपासना स्थल अधिनियम 1991 का खुला उल्लंघन करार दिया व कराये जा रहे सर्वे को असंवैधानिक करार देते हुवे इस मसले को राजनीतिक धुर्वीकरण करके जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटाने वाला बताया। बारां नगर कमेटी सदस्य मौलाना सलमान ने हिंसा के लिये प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुवे मारे गये युवको कि मौत कि निंदा कि मौलाना सलमान ने अपने भाषण मे कहा कि प्रशासन द्वारा निर्दाेष लोगो पर गोलियां चलाई गई तथा बेकसूरों को निशाना बनाया गया ऐसे पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने व मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने कि मांग कि। अंजुमन इत्तेहाद बाहमी के सदर अहतशामुद्दीन सिद्दीकी ने 26 नवम्बर संविधान दिवस पर अपनी बात रखते हुवे सुप्रीम कोर्ट के फेसले का स्वागत किया व संघ परिवार द्वारा संविधान को बदलने कि कोशिशों कि आलोचना कि साथ ही संविधान के महत्व को आमजन को समझाया। विरोध प्रदर्शन मे जिला अध्यक्ष अब्दुल अजीज, इफ्तिखार अहमद, शहादत हुसैन, सलामत हुसैन, अलीम मंसूरी, असलम कालू पार्षद, गुलशेर अहमद, इरशाद अहमद, हाजी अब्दुल वहीद, कदीर मामा सहित सेकड़ो कि संख्या मे कार्यकर्ता व आमजन मोजूद रहे व संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन रंगरेज ने किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।