अलीम मंसूरी अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी बारां तहसील सदर निर्विरोध निर्वाचित
बारां (रॉयल पत्रिका)। अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी जिला बारा की तहसील बारां के लिए सदर पद का निर्वाचन हुआ। प्रेस प्रवक्ता मोहम्मद वासिद ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी मुफ्ती मोहम्मद उमर मजाहिरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने चुनाव करवाया। अंजुमन मैरिज हॉल बारां में तहसील के तमाम प्रमुख मुस्लिम जन एकत्रित हुए और चुनाव प्रभारी ने अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी बारां की तहसील बारां के लिए सदर पद की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई। निर्वाचन प्रक्रिया में कुछ नाम आए और कुछ वापस हुए अंत में अलीम मंसूरी एकमात्र नाम रह गया अतः अलीम मंसूरी को निर्वाचन अधिकारी मुफ्ती मोहम्मद उमर मजाहिरी ने निर्विरोध तहसील बारां अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी का सदर घोषित किया। अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी जिला बारा के सदर अहतशाम उद्दीन सिद्दीकी ने नव-निर्वाचित सदर अलीम मंसूरी को बधाई देते हुए अपनी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए। प्रोग्राम में उपस्थित लोगों ने अलीम मंसूरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वही शहर के मुस्लिम युवाओं ने अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के तहसील सदर बनने पर अलीम मंसूरी का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वसीम अंसारी, शोएब अख्तर, मोहम्मद अशरफ, आफताब चिश्ती, साजिद भाई,अनस पठान, अफरीदी अंसारी, मोहम्मद बिलाल, समीर अंसारी, सामी खान, सलमान खान भूरू, सिराज भाई आदि लोग मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
