Loading...

भवानीमण्डी पुलिस द्वारा 4 वर्ष से फरार आरोपी को नूह मेवात से किया गया गिरफ्तार

Jaipur

Follow us

Share

फिरोज खान वारसी-

झालावाड़(रॉयल पत्रिका)। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने 30 नवंबर 2024 को बताया कि वांछित अपराधीयो की गिरफ्तारी हैतु समस्त थानाधिकारियों को दिये गये निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन मे प्रेम कुमार चौधरी वृताधिकारी वृत भवानीमण्डी व थानाधिकारी रमेश मीणा पु०नि० थाना भवानीमण्डी के निकटतम सुपरविजन मे पुलिस थाना भवानीमण्डी ने नेतृत्व मे धारा 299 द.प्र.स. व टॉप टेन में वांछित,एक आरोपी को गिरफतार करने में मिली सफलता-घटनाक्रमः- दिनांक 10.04.2021 को प्रार्थी संजय गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता जाति महाजन आयु 53 वर्ष निवासी न्यू पंजाब नेशनल बैंक के सामने भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आसय की पेश की प्रार्थी फरम संजय कुमार पुरुषोत्मदास के नाम से भवानीमण्डी कृर्षि उपजमण्डी समिति मे कृर्षि जिन्स का व्यापार करता है। प्रार्थी दिनांक 02.04.2021 को रात्री में 465 कट्टे चने के ट्रक भरा था। प्रति कट्टा 53.65 किलो का था। यह वाहन श्री अम्बिका रोड लाईन्स, झालरापाटन से आया था। और ट्रांसपोर्ट मालिक का नाम दिनेश चौरसिया है। यह वाहन चने के कट्टे लेकर यशम्बा इन्टरप्राईजेज 44/1 लाईन्स रोड, इण्डस्ट्रीज एरिया दिल्ली लेकर जा रहा था। जहां पहुंचने में सामान्यतया 3-4 दिनों में पहुंच जाता है लेकिन प्रार्थी द्वारा भेजा गया उक्त चने का ट्रक आज तक दिल्ली नही पहुंचा है। माल का वाहन ट्रक नम्बर HR,74A7325 के द्वारा किया गया था। तथा बिल्टी में ट्रक ड्राईवर के मोबाईल नम्बर 9728098829 है। जो लगातार स्विच आफ आ रहा है। प्रार्थी को अब आशंका हो चली है कि उसका माल बदनियति से ही खुर्द बुर्द कर दिया गया है। माल की कुल कीमत 12,35,025/- रूपये है। रिपोर्ट के साथ बिल्टी व बिल की फोटो प्रति संलग्न की जा रही है। प्रार्थी द्वारा कई बार ट्रांसपोर्ट कम्पनी को भी फोन किया लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नही मिल पा रहा है। तथा ट्रक ड्रायवर हिमरान का मोबाईल स्वीच आफ आ रहा है। अत श्रीमान के समक्ष रिपोर्ट पेश कर निवेदन है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अविलम्ब आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जावे। इत्यादि पर प्रकरण संख्या 186/2021 धारा 420,406,120 बी भादस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया गया। दौराने अनुसंधान 1. रहीश खान पुत्र दीन मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 28 वर्ष निवासी गडूरी पुलिस थाना नगीना जिला मुँह राज्य हरियाणा 2. लालचंद उर्फ लाला पुत्र मन्नाराम जाति मीणा उम्र 40 वर्ष निवासी नीम डाली की ढाणी चावण्ड का मंड लाल बास जयपुर हाल रामकरण कोलोजी आमेर रोड जयपुर पुलिस थाना आमेर जिला जयपुर 3. इमरान उर्फ बावला पुत्र रुजदार जाति मुसलमान निवासी गंडुरी पुलिस थाना नगीना जिला मुंह राज्य हरियाणा 4 मौहम्मद इमरान पुत्र ताहिर हुसैन जाति मेव मुसलमान उम्र 40 साल निवासी गन्डुरी थाना नगीना जिला मुंह मेवात हरियाणा को पूर्व में गिरफतार किया जा चुका है। धारा 299 सीआरपीसी व टॉप टेन में वांछित फरार मुलजिम किफायत उर्फ किफा पुत्र फजरूदीन उर्फ फजरू जाति मेव मुसलमान उम्र 37 साल निवासी गडूरी पुलिस थाना नगीना जिला नूह राज्य हरियाणा को कल दिनांक 29.11.2024 को थाना हाजा की गठित टीम द्वारा सीआईए टीम नूह हरियाणा के सहयोग से नूह हरियाणा से गिरफतार किया गया है।

गिरफ्तार मुलजिम विवरणः-

एक किफायत उर्फ किफा पुत्र फजरूदीन उर्फ फजरू जाति मेव मुसलमान उम्र 37 साल निवासी गडूरी पुलिस थाना नगीना जिला नूह राज्य हरियाणा-

थाना स्तर टीमः-एक – रमेश मीणा पु०नि०, थानाधिकारी थाना भवानीमण्डी टीम प्रभारी

2- लटूर लाल स०उ०नि०- अनुसंधान अधिकारी

3- शेरसिह हैड कानि0 970- टीम सदस्य-

4-अशोक कुमार हैड़ कानि0 786 साइबर एक्सपर्ट

5-मुकेश कुमार कानि0 1329 – टीम सदस्य

6- नवीन कुमार कानि0 1372- टीम सदस्य

7-सुभाष ए/30 इंचार्ज सीआईए नूह हरियाणा

8- प्रदीप पीसी 566 सीआईए नूह हरियाणा

9- मनोज पीसी 804 सीआईए नूह हरियाणा

10- शक्तावत पीसी 363 नूह हरियाणा

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।