किशनगढ़ को मिली ऎतिहासिक सौगात 100 बेड का ईएसआईसी अस्पताल निर्माण कार्य को मिली स्वीकृत
अजमेर(रॉयल पत्रिका)। मार्बल नगरी किशनगढ़ को एक ऎतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में घोषित 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि आवंटन का महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया है। यह अस्पताल राजस्व ग्राम किशनगढ़ बी में 20,300 वर्गमीटर भूमि पर बनेगा, जिससे क्षेत्र के 20,000 से अधिक बीमित श्रमिकों और कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने इस ऎतिहासिक निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
