Loading...

रामगंज पुलिस बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वाले चालको के खिलाफ कब करेगी कार्यवाई

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। मानसरोवर पुलिस ने कुछ दिन पहले स्कूल, अस्पताल, आबादी और भीड़वाली जगहों पर साइलेंसर पटाखे की आवाज निकालने वाले बाइक चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत पुलिस ने 100 से अधिक बाइक चालकों के खिलाफ कार्यवाई कर साइलेंसर को बाइक से निकालकर जब्त कर लिया था। इस तरह के साइलेंसर बनाने वालों को भी चिन्हित कर एमवी एक्ट में कार्यवाई शुरू क रदी थी। यह कार्यवाई डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के निर्देनुसार की गई। मानसरोवर क्षेत्र में पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि साइलेंट जोंन में कुछ लोग रात-दिन धूमकर बाइक से शोर करते हैं। सूचना पर पुलिस टीमों को नाकेबंदी में विशेष बाईक पर ध्यान देने के निर्देष दिए। इस पर पिछले दो माह में पुलिस ने 100 से अधिक बाइकों के खिलाफ कर्व्यवाही करते हुए उनके साइलेंसर निकाले। बाइक चालक के खिलाफ एमवी एक्ट में मामला दर्ज भी किया गया।

मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाली दुकाने होगीं चिहिंत-

बाइक मॉडिफाइड करने वाले लोग इस तरह का साइलेंसर अवैध रूप से फिट करते है। इस पर पुलिस टीम ने ऐसी दुकानों को चिह्नित कर उनसे समझाइश की है अगर फिर भी पुलिस टीम को इन दुकानों के बारे में शिकायत मिली तो संचालकों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। जानकारी में आया है कि शरारती लोग अपनी बाइक में इस विशेष प्रकार के साइलेंसर को लगाने के लिए अधिक पैसा देते हैं। पैसा मिलने के कारण कुछ व्यापारी पंजाब से या कुछ जयपुर में अलग-अलग जगहों पर इस साइलेंसर को बनाते है।जिनकी जानकारी पुलिस टीम द्वारा जुटाई जा रही है। महेश नगर 80 फीट और 60 फीट रोड पर साइलेंसर लगी बाइक की अक्सर शिकायतें मिलती थी, जो साइलेंसर जोन, कॉलोनी व स्कूल के बाहर इन बाइक का इस्तेमाल करके पटाखे का शोर करते हैं। महिलाओं व युवतियों के आसपास से निकलने पर पटाखे की आवाज एकाएक आने से डर जाती हैं।

रामगंज क्षेत्र में पटाखे वाली बाइको का आंतक, पुलिस कब करेगी कार्यवाई

                 देर शाम होते ही तेज आवाज वाली बाइको एवं पटाखे की आवाज करने वाली बुलैट मोटरसाईकिलों का शोर सुनाई देने लगता है। रामगंज क्षेत्र में देर रात तक पान की दुकान, बीड़ी सिगरेट एवं गुटका और चाय की दुकानों की बड़ी संख्या हैं। इनमें से कुछ दुकानों पर गाँजा, अफीम एवं अन्य नशे की वस्तुओं मिलती है। यह क्षेत्र घनी आबादी का क्षेत्र है लेकिन शोर मचाने वाले बाइक चालकों ने क्षेत्र में आंतक मचा रखा है। ज्यादातार युवा जो नशेड़ी प्रवृति के हैं चाय,पान,बीड़ी सिगरेट गांजे की तलाश में देर रात तक ऐसी बाइकों पर घूमते रहते है। इन बाइकों की कानफोडू आवाज के कारण रात 9-12 बजे तक पढ़ने वाले छात्र-छात्रांए असहज महसुस करते है और पढाई नही कर पाते है। घनी आबादी में इन तेज आवाज वाली बाइकों के कारण बड़ी संख्या में लोगों की नींद खराब हो जाती है। रामगंज क्षेत्र में जागरूकता की कमी के चलते इनकी शिकायतें पुलिस थानों और पुलिस अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती है। इसलिए ऐसे बाइक चालकों के होसले बुलंद है। पुलिस की जानकारी में आने के बाद इन पर कार्यवाही होती है या नही लेकिन रामगंज एवं चारदीवारी क्षेत्र में कानफोडू साइलेंसर लगी बाइकों का बड़ी समस्या है। इसके कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई तो खराब हो ही रही है साथ में लोगों का नींद खराब होने के कारण चिड़चिड़ेपन की बीमारी भी बढ़ रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।