Loading...

होटल फैडरेशन के जिला अध्यक्ष ने मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष काजी अहतशामुद्दीन द्वारा मुख्य वन सरंक्षक अनूप के आर रणथम्भोर नेशनल पार्क सवाई माधोपुर को ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होने रणथम्भोर नेशनल पार्क में पर्यटको की संख्या में हो रही बढ़ोतरी ओर आने वाले पर्यटकों को सफारी नहीं मिलने के कारण रणथम्भौर में शीघ्र अतिशीघ्र जोन नं. 11 तथा जोन नं. 12 दो ओर जोन विकसित करके उनमें पर्यटको के लिए सफारी चालू करवाई जाने तथा रणथम्भोर नेशनल पार्क सवाई माधोपुर के निकट ही आमली नया टाइगर पार्क विकसित किये जाने की पूर्व से चल रही योजना को भी गति प्रदान करवाकर शीघ्र ही  इस योजना को पूर्ण करवाए जाने की मांग की। जिससे सवाई माधोपुर आने वाले पर्यटकों को सफारी सुलभ होगी और यहाँ के पर्यटन व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी और पर्यटन से जुडे लोगों को और रोजगार के अवसर मिलेग़ा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।