दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन पर पायलटिंग के लिए हुआ
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए, राजस्थान के 10 सदस्यो के दल में सवाई माधोपुर जिले के दो शिक्षकों को शामिल किया गया है। ये दोनों शिक्षक जलवायु परिवर्तन पर एनसीईआरटी नई दिल्ली व इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन गांधीनगर गुजरात द्वारा तैयार किए मॉड्यूल की समीक्षा कार्यशाला में भाग लेने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर मॉड्यूल की पायलटिंग टेस्टिंग हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।क्यारा ढाणी जीवद में कार्यरत राज्य स्तरीय पुरुस्कृत शिक्षक गजेंद्र सिंह सोलंकी और मखौली के शिक्षक मोहम्मद नासिर दोनों शिक्षकों का चयन शैक्षिक तकनीकी का शिक्षा में प्रयोग एवं शिक्षण में रोचक टीएलएम का उपयोग को लेकर किया गया है। वे गांधीनगर, गुजरात के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टीचर एजुकेशन में एनसीईआरटी डायरेक्टर सुनीता फरक्या के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से, ये दोनों शिक्षक जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय स्तर की पायलटिंग के लिए तैयार किए जाएंगे। जो अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करके जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को लेकर शिक्षकों व विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
