Loading...

ओम बिड़ला के दुबारा लोकसभा अध्यक्ष बनने पर कोटा में खुशी की लहर

Follow us

Share

बूंदी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बनने और लगातार दूसरी बार ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है

कोटा (रॉयल पत्रिका)। कोटा- बूंदी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बनने और लगातार दूसरी बार ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है , जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष की घोषणा हुई भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता मोदी सपोर्टर ग्रुप के अध्यक्ष जैफ खां मंसूरी ने बताया कि ओम बिरला के पुनः लोकसभा अध्यक्ष नियुक्त होना सभी कोटा वासियों के लिए गर्व की बात है। भाजपा युवा नेता वार्ड अध्यक्ष भाजपा नयापुरा मंडल शोएब खान ने भी ओम बिरला के दुबारा लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा की कोटा की धरा के लिए बहुत गौरवान्वित करने वाला पल है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।