Loading...

एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर ज़िलाधीश को ज्ञापन

default-image

Follow us

Share

जब से अमेरिका इज़राईल ईरान का युद्ध शुरू हुआ है तब से ही जयपुर शहर में एलपीजी गैस से चलने वाले हजारों की संख्या में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है I शहर के सभी एलपीजी गैस पंपों पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। ऑटो चालक एक दिन गैस भरवाता है और दूसरे दिन ऑटो चला पाता है। इसके अलावा एलपीजी गैस पम्प संचालकों ने मनमाने तरीके से रेट लगा रखा है। एक एलपीजी गैस पंप वाला 70 रू.95 पैसे में एक लीटर गैस दे रहा है, और दूसरा एलपीजी गैस पंप वाला 100 रू. में एक लीटर गैस दे रहा है। इन समस्याओं को देखते हुए उमराव कुरैशी (अध्यक्ष, जयपुर गुलाबी नगर ऑटो चालक मजदूर यूनियन), फूलचन्द गुर्जर (अध्यक्ष, हिन्द ऑटो चालक मजदूर यूनियन (इंटक),  बाबू भाई (अध्यक्ष, लाल झण्डा ऑटो चालक यूनियन (सीटू), अमर सिंह चौहान (अध्यक्ष, पिंकसिटी ऑटो यूनियन (एचएमएस), कुलदीप सिंह (अध्यक्ष, जयपुर महानगर तिपहिया वाहन चालक यूनियन), मुराद खान बलवान (अध्यक्ष, राजस्थान हैरिटेज ऑटो चालक यूनियन, जयपुर), राम सिंह (महामंत्री, जयपुर ऑटो चालक यूनियन, जयपुर) ने संयुक्त रूप से जयपुर के ज़िलाधीश को ज्ञापन देकर मांग की है कि जयपुर शहर में एल.पी.जी. वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एल.पी.जी. गैस पम्पों की संख्या बढ़ाई जावे एवं जो पम्प बन्द हैं उन्हें पुनः चालू करवाया जावे तथा सभी एल.पी.जी. गैस पम्पों पर एक ही रेट निर्धारित कि जाये I सरकार से मांगों पर अतिशीघ्र समाधान करने कि गुजारिश कि गई है I साथ ही यह भी कहा है कि आपदा की स्थिति को देखते हुए सभी ऑटो चालक सरकार के साथ हैं, परन्तु यदि पम्प संचालकों द्वारा मनमानी की गई तो मजबूरन आन्दोलन की राह पकड़नी पड़ेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।