Loading...

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास, महिला टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बने इतने रन

जयपुर

Follow us

Share

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने 600 रन का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। महिला टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब किसी टीम ने एक पारी में 603 रन बनाए हैं।

शेफाली वर्मा के विस्फोटक दोहरे शतक और स्मृति मंधाना के शतकीय पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्‍नई में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में 603 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। महिला टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब किसी टीम ने एक पारी में 600 रन के आंकड़े को पार किया है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 525 रन बनाए थे। आज इस टेस्‍ट के दूसरे दिन टीम इंडिया 78 रन और जोड़ते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 603 रन बनाते हुए पारी घोषित कर की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।