डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत आवेदन की तिथि 31 जनवरी 2025 तक बढ़ाई
बारां, (रॉयल पत्रिका)। सहायक निदेशक शुभम नागर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी 2025 कर दी गई है। योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय महाविद्यालय की स्नातक, स्नातकोत्तर कक्षाओं (केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) में नियमित रूप से अध्ययनरत इच्छुक छात्र (बालक), जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर अध्ययन कर रहे है, उन छात्रों हेतु आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं हेतु पुनर्भरण राशि के रूप में दो हजार रुपए प्रतिमाह प्रतिवर्ष (अधिकतम 10 माह हेतु) दी जाएगी। ऐसे छात्र ई-मित्र, एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
